Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज

Dil Bechara

दिल बेचारा”

नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हो गई है। इस फिल्म का इंतजार फैन्स काफी समय से कर रहे थे। फिल्म रिलीज होने के बाद फैन्स सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सुशांत की एंट्री से लेकर उनके हर डायलॉग को फैन्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। सुशांत के फैन्स एक्टर को स्क्रीन पर देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘कॉफी विद करण’ शो पर कसा तंज

बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई वाले घर में आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने ऐसा क्यों किया इसके बारे में कोई नहीं जानता। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अब तक इस मामले में कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है, लेकिन अभी तक सुशांत के आत्महत्या की वजह नहीं पता चल पाई है।

सुशांत के निधन के बाद नेपोटिज्म को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है। कंगना रनौत ने इस मामले के बाद कई लोगों पर निशाना साधा है।

Exit mobile version