Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘सुशांत का ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉलीवुड को बर्बाद….’, एक्टर की बहन ने फिल्म सिटी पर किया वार

Sushant Singh

Sushant Singh

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh) को इस दुनिया से अलविदा कहे काफी वक्त हो गया है लेकिन वे आज भी अपनी फैमिली और फैंस के दिल में जिंदा हैं। सुशांत के निधन के बाद कई लोगों ने बॉलीवुड पर निशाना साधा था। अब एक्टर की बहन ने सुशांत की फोटो शेयर करके एक बार फिर बॉलीवुड के लोगों पर तंज कसा है।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh)  की बहन मीतू सिंह (Mitu Singh) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र’ का जिक्र करते हुए बॉलीवुड पर निशाना साधा है। मीतू सिंह ने सुशांत की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘सुशांत का ब्रह्मास्त्र इस बॉलीवुड को बर्बाद करने के लिए काफी है। बॉलीवुड हमेशा लोगों पर राज करना चाहता था, आपसी सम्मान और विनम्रता दिखाने के लिए कभी नहीं रुकता।

मीतू ने तंज कसते हुए आगे लिखा- हम ऐसे लोगों को अपने देश का चेहरा कैसे बना सकते हैं, जिनकी मोरल वैल्यूज इतनी ज्यादा हैं। ढोंग करके जनता का दिल जीतने की उनकी कोशिश बेकार हो चुकी है। क्वॉलिटी और मोरल वैल्यूज ही ऐसी चीजें हैं, जो प्रशंसा और इज्जत पा सकेंगी।

मीतू सिंह की पोस्ट में ‘ब्रह्मास्त्र’ का नाम देखकर कई लोगों का ऐसा मानना है कि उन्होंने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म पर निशाना साधा है। हालांकि, अब ये तो मीतू ही बता सकती हैं कि उनका निशाना किस पर है।

सुशांत (Sushant Singh) के फैंस फिर से हुए एक्टिव

मीतू सिंह की इस पोस्ट के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस फिर से एक्टिव मोड में आ गए हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सुशांत के फैंस उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कुछ लोग #justiceforsushantsinghrajput लिख रहे हैं, तो कई लोग #boycottbollywood लिखकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज एक्टर का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

सुशांत सिंह राजपूत की बात करें तो उनके निधन को 2 साल गुजर चुके हैं। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई थी। कई बड़े स्टार्स को सुशांत के फैंस ने ट्रोल भी किया था। सुशांत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने फैंस की यादों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे।

Exit mobile version