Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशांत की बहन प्रियंका बोली- रिया चक्रवर्ती ने एक्टर का काम, फेम और पैसे से किया इस्तेमाल

sushant-rhea

सुशांत सिंह राजपूत ​केस

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े कई स्क्रीनशॉट्स वायरल हुए थे, जो कि बहनोई ओपी सिंह और डीसीपी परमजीत दहिया के बीच के थे। अब एक्टर की बहन प्रियंका के कुछ स्क्रीनशॉट्स सामने आए हैं। यह सभी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन स्क्रीनशॉट्स में लिखा हुआ है कि रिया चक्रवर्ती ने एक्टर को काम, फेम और पैसे के लिए इस्तेमाल किया है।  रिया का मकसद था सुशांत के पैसे हड़पना और इंडस्ट्री में कनेक्शन बनाना। सुशांत की सहायता से वह काम, फेम और पैसे कमाना चाहती थीं। यही रिया का बॉलीवुड ड्रीम था।

अभिनेत्री वाणी कपूर ने बताया- कल्पना चावला की बायोपिक में काम करना करेंगी पसंद

प्रियंका के मैसेज में आगे लिखा मिला कि एक्टर दवाइयां ले रहे थे। तीन डॉक्टर्स के पर्चे उन्हें मिले हैं। तीनों ही डॉक्टरों को कोई नहीं जानता था। ये तीनों डॉक्टर रिया और उसके परिवार के जरिए सुशांत को मिले थे। इसके अलावा रिया और उसके परिवार ने सुशांत से हमारी बात तक होनी बंद करा दी थी। क्या हम सबने सुशांत को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश नहीं की? बिलकुल की, लेकिन रिया ने हमारी बात सुशांत से होने नहीं दी।

जैकलीन फर्नांडीज को आयी ‘बीट पे बूटी’ गाने की याद

प्रियंका के मैसेज में लिखा है कि सुशांत मानसिक रूप से परेशान थे। वह बीमार हुए मतलब वह खुद के लिए सही और गलत तय नहीं कर पा रहे थे। लगातार और लंबे समय तक दवाओं पर रहने के कारण सुशांत के सोचने और डिसीजन लेने की क्षमता खत्म हो चुकी थी। तब जाकर मैंने एक्टर के बहनोई को समझाने के लिए कहा। यह सारी सोची-समझी साजिश रही, जिसमें सुशांत को शारीरिक और मानसिक रूप से खत्म करने की कोशिश की गई। हमें साथ आना होगा, वरना हम सुशांत को खो देंगे, बाकी के मैसेज में यह लिखा मिला।

Exit mobile version