• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत की बहनों ने दी रिया की FIR को मुबंई हाईकोर्ट में चुनौती

Desk by Desk
06/10/2020
in ख़ास खबर, मनोरंजन
0
Riya Chakraborty

रिया चक्रवर्ती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई| सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और मीतू सिंह ने अपने खिलाफ बांद्रा पुलिस द्वारा 7 सितंबर 2020 को दर्ज एफआईआर रद्द करवाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने मुंबई के बांद्रा स्थित थाने में सुशांत की दोनों बहनें प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर बांद्रा पुलिस ने एफआईर दर्ज किया था। रिया की इसी एफआईआर को रद्द करने के लिए अब सुशांत सिंह राजपूत की दोनों बहनों ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है।

रिया चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत में सुशांत की बहन प्रियंका सिंह, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. तरुण कुमार और अन्य पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में रिया ने प्रियंका और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक डॉ. तरुण कुमार पर राजपूत को उन दवाइयां देने का आरोप लगाया है, जो नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत प्रतिबंधित हैं।

रिया चक्रवर्ती की यह शिकायत सुशांत और उनकी बहन के बीच 8 जून को हुई वॉट्सऐप चैट को लेकर है। इसी दिन रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। उस चैट में दावा किया गया था कि सुशांत की बहन प्रियंका ने उनसे हफ्तेभर तक लिब्रियम और रोजाना नेक्सिटो और लोनाजेप लेने के लिए कहा है। बता दें कि फिलहाल, रिया चकवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है और वह न्यायिक हिरासत में हैं।

‘सिंघम’ की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बनने जा रही हैं दुल्हन, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

एडवोकेट माधव थोराट के जरिए दाखिल की गई याचिका में राजपूत की बहनों ने दावा किया है कि शिकायत पूरी तरह से डॉक्टर की लिखी दवाओं पर आधारित है, इसलिए उन्होंने कोई जुर्म नहीं किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मद्देनजर रिया की शिकायत को खारिज किया जाना चाहिए।

याचिका में रिया की शिकायत में देरी का हवाला भी दिया गया है। इसमें कहा गया है कि दवा 8 जून 2020 को प्रीस्क्राइब्ड किया गया था, जिस दिन रिया राजपूत का घर छोड़ कर गई थीं, मगर केस 7 सितंबर 2020 को दर्ज हुआ।

अधिवक्ता माधव थोराट ने कहा कि सुशांत की बहनों ने सीबीआई को उनके खिलाफ कोई ठोस कदम उठाने से प्रतिबंधित करने के लिए अंतरिम आदेश देने की भी मांग की है। बता दें कि मुंबई पुलिस द्वार दर्ज मामला सीबीआई को ट्रांसफर हो गया है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े सभी मामलों की जांच सीबीआई ही करेगी।

Tags: Bombay high courtMitu SinghPriyanka SinghRiya ChakrabortyShauvik ChakrabortyShovik ChakrabortySushant Singh Case Bombay High CourtSushant Singh RajputSushant Singh Rajput CaseSushant Singh Rajput's sisterप्रियंका सिंहबॉम्बे हाईकोर्टमीतू सिंहरिया चक्रवर्तीशोविक चक्रव्रतीशौविक चक्रवर्तीसुशांत सिंह केस बॉम्बे हाईकोर्टसुशांत सिंह राजपूतसुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर की फोटोसुशांत सिंह राजपूत केस
Previous Post

‘सिंघम’ की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बनने जा रही हैं दुल्हन, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Next Post

सिंगर मोनाली ठाकुर ने पिता के निधन पर लिखा इमोशनल नोट

Desk

Desk

Related Posts

Vikram Bhatt- Shwetambari
मनोरंजन

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को ‘सुप्रीम’ राहत, कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में दी बेल

13/02/2026
Ghooskhor Pandat
मनोरंजन

क्या आपको इन शब्दों का मतलब नहीं पता था… सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ के मेकर्स को लगाई फटकार

12/02/2026
Anuradha-AR Rahman
मनोरंजन

वो संत इंसान हैं… विवादों के बीच एआर रहमान के साथ अनुराधा पोडवाल

12/02/2026
The Mummy 4
Main Slider

इस दिन थिएटर्स में आएगी ‘द ममी 4’, एक्शन-एडवेंचर-हॉरर फ्रेंचाइजी के लिए फैंस बेकरार

12/02/2026
Sonu Sood-Rajpal Yadav
Main Slider

वो अकेला नहीं है… जेल में बंद राजपाल के सपोर्ट में आए सोनू सूद, फिल्म इंडस्ट्री से की ये अपील

10/02/2026
Next Post
monali thakur

सिंगर मोनाली ठाकुर ने पिता के निधन पर लिखा इमोशनल नोट

यह भी पढ़ें

bpssc

बीपीएसएससी ने SI Exam की लिखित परीक्षा की कर दी घोषणा

01/09/2020
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश बोले- यूपी में योगी सरकार के रहते बहन-बेटियों की सुरक्षा संभव नहीं

17/10/2020
हत्या

TMC नेता के बेटे के अपहरण के बाद हत्या, 50 लाख की मांगी थी फिरौती

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version