• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशील मोदी ने कहा- वायु प्रदूषण से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है

Desk by Desk
24/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सुशील कुमार मोदी

सुशील कुमार मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वायु प्रदूषण से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

श्री मोदी ने गया और मुजफ्फरपुर के लिए एशियाई विकास शोध संस्थान (आद्री) एवं अन्य संगठनों द्वारा तैयार ‘स्वच्छ हवा कार्य योजना’ को ऑनलाइन जारी करते हुए कहा कि अमेरिका के हावर्ड विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में पाया गया है कि वायु में पीएम 2.5 कण के एक प्रतिशत की वृद्धि होने पर कोविड संक्रमण का खतरा कई प्रतिशत बढ़ जाता है क्योंकि इसके कारण फेफड़े प्रभावित होते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मुजफ्फरपुर और गया में नए डीजल वाहनों के निबंधन पर रोक लगा दी गई है। वहां केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का ही नया रजिस्ट्रेशन होगा। इसके अलावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के साथ मिलकर पटना में सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले हाॅटस्पाॅट की पहचान की जाएगी।

यूपी : माफिया खान मुबारक की लाखों की जमीन जब्त, लगाया गया सरकारी संपत्ति का बोर्ड

श्री मोदी ने कहा कि अगले तीन महीने में 30 करोड़ रुपये की लागत से 23 जिलों में 24 नए वायु माॅनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। फिलहाल पटना में छह, गया और मुजफ्फरपुर में दो-दो और हाजीपुर में एक माॅनिटरिंग स्टेशन वायु गुणवत्ता मापने का कार्य कर रहे हैं। आने वाले दिनों में बिहार में कुल 35 स्टेशन काम करने लगेंगे। केंद्र सरकार ने पटना सहित बिहार के दो अन्य शहरों गया और मुजफ्फरपुर को भी सर्वाधिक वायु प्रदूषित शहरों की सूची में रखा है।

रिपोर्ट में पाया गया है कि गया और मुजफ्फरपुर में परिवहन की वजह से 21 से 23 प्रतिशत, सड़क एवं भवन निर्माण और निर्माण सामग्रियों के परिवहन से 11 से 13 प्रतिशत तथा फसल अवशेष एवं कचरा जलाने से छह प्रतिशत वायु प्रदूषित होता है। प्रतिवर्ष नवम्बर से मार्च तक वायुमंडल का तापमान कम होने पर वायु प्रदूषण बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में, आने वाले दिनों में कार्य योजना के आधार पर इन दोनों शहरों में वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में प्रयास किए जायेंगे।

हिटमैन रोहित शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड, आईपीएल में पूरे किए 200 छक्के

इस मौके पर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डॉ. ए.के.घोष और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Tags: 24ghante online.comBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionbihar election newsbihar newsbjpcongressIITPatnaplitical newsSUSHEEL MODI
Previous Post

पद्मिनी एकादशी से घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

Next Post

उपचुनाव में भाजपा काम के आधार पर सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी : डॉ. शर्मा

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा में करें ये अचूक उपाय, पैसों से भर जाएगा घर

26/05/2026
CM Dhami attended the launch of 'Apnapan – My Experiences with Narendra Modi'
राजनीति

अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण में शामिल हुए धामी

26/05/2026
Kesahv Prasad Maurya
Main Slider

2047 तक ‘वनवास’ पर रहेगा विपक्ष, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का एनकाउंटर जारी रहेगा: डिप्टी सीएम

26/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Next Post
डॉ दिनेश शर्मा

उपचुनाव में भाजपा काम के आधार पर सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी : डॉ. शर्मा

यह भी पढ़ें

Dead Bodies

दो महिलाओं की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत

22/08/2023
Satyapal Malik

किसान आंदोलन देश के कोने-कोने तक पहुंच गया, इसको दबाया नहीं जा सकता : मलिक

06/02/2021
Schools

यूपी के 14630 विद्यालय अब तक है बिजली कनेक्शन से वंचित, तो क्लास कैसे बनेंगे स्मार्ट

29/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version