Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशील मोदी बोले- गणतंत्र दिवस पर हिंसा के बाद राजद रद्द करे मानव श्रृंखला

Sushil Kumar Modi

Sushil Kumar Modi

राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा को लेकर आज कहा कि इसे देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को प्रस्तावित मानव श्रृंखला को रद्द कर देना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया कि गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान जिस तरह से उत्पाती भीड़ ने हिंसा, तोड़फोड़ और राष्ट्रीय झंडे के अपमान का आक्रामक दुस्साहस किया।

उन्होंने कहा कि इससे इस संदेह की पुष्टि हुई कि किसान आंदोलन को वामपंथी, खालिस्तानी और टुकडे़-टुकडे गैंग ने पूरी तरह हाईजैक कर लिया है।

भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा

श्री मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस की गरिमा को चोट पहुंचाने वाली घटना के बाद राजद को बिहार में 30 जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला रद्द कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं को भी 01 फरवरी का संसद मार्च रद्द कर सरकार के प्रस्तावों पर वार्ता शुरू करनी चाहिए।

Exit mobile version