Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशील मोदी के छोटे भाई का कोरोना से निधन, BJP नेताओं ने जताया दुख

Sushil Modi's younger brother dies

Sushil Modi's younger brother dies

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार का रविवार को कोरोना से निधन हो गया। वो 65 साल के थे। उन्होंने रविवार दोपहर 2:45 बजे आखिरी सांस ली। सुशील मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर बताया कि “मेरे छोटे भाई भाई अशोक कुमार मोदी (65 साल) का आज पटना में दोपहर 2.45 बजे कोरोना से निधन हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके।” सुशील मोदी के तीन भाइयों में अशोक कुमार सबसे छोटे थे।

सुशील मोदी भी पिछले साल बिहार चुनाव के प्रचार के दौरान कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। पिछले साल 22 अक्टूबर को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। हालांकि, सुशील मोदी बहुत जल्द ही रिकवर हो गए थे और 27 अक्टूबर को उन्हें छुट्टी मिल गई थी।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन के पिता की कोरोना से निधन, केजरीवाल ने जताया दुख

बिहार में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को ही बीजेपी के एमएलसी हरिनारायण चौधरी की भी संक्रमण से मौत हो गई थी। दो दिन पहले ही बिहार सरकार में मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की भी कोरोना से मौत हो गई थी। 15 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Exit mobile version