Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

5 killed as house roof collapses

5 killed as house roof collapses

मीरजापुर। सिकटा गांव के रौतेलिया बस्ती में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों (Suspicious Death ) में धर्मराज पाल की पत्नी रानी (23) का शव मकान के बड़ेर में फांसी से लटकता मिला। मृतका के पिता ने देवर व सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एडिशनल एसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ लालगंज दीक्षांत राज, थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने फारेंसिक टीम के साथ घटना की जानकारी ली।

मृतका के ससुर नचकऊ ने बताया कि धर्मराज मुंबई में रहकर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। रविवार की सुबह भैंस खो गई थी, जिसे खोजने के लिए मैं घर से निकल गया था। छोटा पुत्र विनोद भी अपनी मां को लेकर दवा कराने के लिए दूसरे गांव में गया था। घर पर सिर्फ विवाहित पुत्री और बहू थी। बताया कि जब वापस घर गया तो फंदे पर लटका रानी का शव देखा। घटना की सूचना तत्काल विवाहिता के मायका में दी गई।

मृतका के पिता कमला पाल ने दहेज की हत्या (Murder) करने का आरोप लगाते हुए देवर विनोद व सास देवपती के खिलाफ तहरीर दी। सीओ दीक्षांत राज ने बताया कि प्रथमदृष्टया विवाहिता द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि मायका पक्ष से मिली तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version