Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत, सिपाही पति सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज

5 killed as house roof collapses

5 killed as house roof collapses

फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत गुरूवार को एक विवाहिता (married woman) की संदिग्धावस्था में मौत (suspicious death) हो गयी। मृतका के मायका पक्ष ने ससुरालीजनों अतिरिक्त दहेज (dowry)  की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका का पति सिपाही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना एका क्षेत्र के गांव नगला गडुआ निवासी नेमा देवी (25) पत्नी सुभाष चन्द्र की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी। नेमा देवी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। इधर, सूचना मिलते ही मृतका के मायका पक्ष के लोग भी आ गये। उन्होंने हत्या का आरोप ससुरालीजनों पर लगाते हुये सूचना थाना पुलिस को दे दी।

मृतका के मायका पक्ष ने बताया कि नेमा की शादी फरवरी 2018 में हुई थी। शादी के लगभग दो माह बाद ही उसके पति सुभाष की नौकरी पुलिस में लग गई। आरोप है कि पुलिस में नौकरी लगने के बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष एका का कहना है कि मृतका का पति सुभाष पुलिस में है। मृतका के मायका पक्ष की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

Exit mobile version