Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला की संदिग्धावस्था में मौत, हत्या का आरोप

5 killed as house roof collapses

5 killed as house roof collapses

फिरोजाबाद। थाना नगला खंगर क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला की संदिग्धावस्था में मौत (Suspicious death) हो गयी। मायके वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव फतेहपुर नसीरपुर निवासी ममता देवी (25) पत्नी विनय कुमार की संदिग्ध अवस्था (Suspicious death) में मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुन लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

इधर महिला की मौत के बारे में पता चलते ही मायका पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल आ गए। मृतका के चाचा आदर्श यादव ने ममता के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

उनका कहना था मृतका की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। ससुरालीजन आए दिन ममता के साथ मारपीट करने के साथ ही उसका उत्पीड़न करते थे। उनका आरोप है कि ममता की हत्या फांसी लगाकर की गई है। मृतका ने अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री को रोते बिखलते छोड़ा है।

थानाध्यक्ष नगला खंगर तेजवीर सिंह का कहना है कि महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version