Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

SUV ने बाइक्स को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

SUV collides

SUV collides bikes

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में तेज रफ्तार SUV कार (SUV collides) ने दो बाइक्स को पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना सक्करदरा फ्लाईओवर की है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि दो लोग फ्लाईओवर से 80 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे।

जानकारी के मुताबिक, SUV में एक शख्स सवार था। फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार होने के चलते ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही दो बाइक्स को पीछे से टक्कर मार दी। एक बाइक पर पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे। जबकि, दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे।

मरने वालों में बाइक सवार पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। जबकि, बाकी अन्य चार लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

Hotel Levana: ​​​​​​​LDA समेत छह विभाग के अधिकारी दोषी, सख्त कार्रवाई की सिफ़ारिश

पुलिस ने बताया कि उन्हें किसी ने फोन पर हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। वहीं, SUV कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version