• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वामी प्रसाद बोले- जिसका साथ छोड़ता हूं, उसका अता-पता नहीं रहता

Writer D by Writer D
14/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भाजपा छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी सहित 8 विधायकों ने सपा का दामन थाम लिया है। दारा सिंह चौहान अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं। अखिलेश यादव ने मंच पर पहुंचकर सबको पार्टी की सदस्यता दिलाई है। सपा जॉइन करते ही मौर्य भाजपा पर बरस पड़े।

कहा- अब BJP की सरकार का खात्मा करके यूपी को बीजेपी के शोषण से मुक्त कराना है। मैं अखिलेश के साथ भाजपा को नेस्तनाबूत कर दूंगा। अखिलेश नौजवान हैं। पढ़े-लिखे हैं। नई ऊर्जा है।

एक और बात कहूंगा- जिसका साथ छोड़ता हूं, उसका अता-पता नहीं रहता। इसका उदाहरण है बहनजी। उनकाे घमंड हो गया था। बाबा भीमराव को भूल गईं। काशीराम को भूल गईं। परिवर्तन आंदोलन के नारे को बदल दिया। थैली वालों के पीछे खड़ी हो गईं। मैंने साथ छोड़ा तो क्या हश्र हुआ उनका…

मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेता जो कुंभकरण की तरह सो रहे थे, जिनको कभी विधायक और मंत्रियों से बात करने का वक्त नहीं मिलता था। हम लोगों के इस्तीफा देने के बाद उनकी नींद हराम हो गई है।

image.png

मौर्य ने कहा आज सत्ता में 5 फीसदी लोग मलाई खा रहे हैं। अब 80 और 20 की लड़ाई नहीं बल्कि 15 और 85 की लड़ाई होगी। 85 तो हमारा है और 15 में भी बंटवारा है। योगी से सवाल किया कि क्या 54 फ़ीसदी वाले हिन्दू नहीं है क्या। उन्होंने साफ इशारा किया कि योगी सरकार में दलित और पिछड़ों का हक सामान्य वर्ग को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि योगी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर पाप कर रहे हैं और दुहाई हिंदू की देते हैं। क्या आपकी नजर में दलित पिछड़ा वर्ग हिंदू नहीं है क्या। अगर आपकी नजर में सिर्फ 5 फीसदी लोग हिंदू है तो आपकी खटिया खड़ी होनी तय है।

After quitting BJP, MLAs Swami Prasad Maurya, Dharam Singh Saini, Bhagwati Sagar and Vinay Shakya join Samajwadi Party in presence of SP chief Akhilesh Yadav pic.twitter.com/Dz6M7yiRSk

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 14, 2022

धर्म सिंह सैनी ने कहा कि अखिलेश भावी नहीं अब सीएम है। उन्होंने कहा कि कोविड और आचार सहिता न होती तो 10 लाख की रैली कर आपको सम्मनित किया जाता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दलितों और पिछड़ा वर्ग ने आपको सीएम बनाने के लिए संकल्प लिया है। बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि जहां से आ रहे हैं ,उनसे कई गुना ज्यादा सम्मान मिल रहा है।

ओबीसी वर्ग के कद्दावर नेता माने जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ।धर्म सिंह सैनी भी थे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि आज भाजपा के खात्मे का शंखनाद बज गया है। भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर उनकी आंखों में धूल झोंकी है और जनता का शोषण किया है। अब भाजपा का खात्मा करके उत्तर प्रदेश को भाजपा के शोषण से मुक्त कराना है।

बसपा को झटका, पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने छोड़ा पार्टी का दामन

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या, धर्म सिंह सैनी, विधायक भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, डॉ मुकेश वर्मा, ब्रजेश प्रजापति, चौधरी अमर सिंह, पूर्व मंत्री रामहेत भारती, पूर्व विधायक नीरज मौर्य, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, बलराम सैनी, पूर्व विधायक अयोध्या प्रसाद पाल सहित कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि बीजेपी ने जनता का शोषण किया है।

ये नेता सपा में हुए शामिल

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर (बिल्हौर कानपुर से विधायक)

विनय शाक्य (एमएलसी बिधुना अरायये और पूर्व मंत्री)

रोशन लाल वर्मा (विधायक शाहजहांपुर)

डॉ मुकेश वर्मा (विधायक सिकोहाबाद, फिरोजाबाद)

बृजेश कुमार प्रजापति (विधायक बांदा)

अपना दल से चौधरी अमर सिंह (विधायक सिद्धार्थनगर)

अली यूसुफ (पूर्व विधायक, रामपुर)

राम भारती (पूर्व मंत्री, सीतापुर)

नीरज मौर्य (पूर्व विधायक शाहजहांपुर)

हरपाल सिंह

बलराम सैनी (पूर्व विधायक, मुरादाबाद)

राजेंद्र प्रसाद सिंह पटेल (पूर्व विधायक, मिर्जापुर)

विद्रोही धनपत मौर्य (पूर्व राज्य मंत्री)

ध्रुवराम चौधरी (पूर्व मंत्री)

पदम सिंह

अयोध्या प्रसाद पाल (पूर्व मंत्री)

बंसी सिंह पहलिया

अमर नाथ सिंह मौर्य

रामावतार सैनी

आरके मौर्य

दामोदर मौर्य

बलराम मौर्य

देवेश शाक्य

महेंद्र मौर्य

रजनीकांत मौर्य

राम लखन चौरसिया

देवेश श्रीवास्तव

चंद्र पाल सिंह सैनी

Tags: akhilesh yadavLucknow NewsSamajwadi partySwami Prasad MauryaUP Assembly Election 2022up news
Previous Post

हॉस्पिटल कैंपस में मिली 11 मानव खोपड़ियां और 56 भ्रूण की हड्डियां

Next Post

बीजेपी के विकेट गिर रहे, बाबा के हाथ से कैच छूट गया : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post

बीजेपी के विकेट गिर रहे, बाबा के हाथ से कैच छूट गया : अखिलेश

यह भी पढ़ें

dead body recovered

बोकारो : भाजपा नेता का पेड़ से लटका शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

05/08/2020
Boyfriend

आपकी ये आदतें पार्टनर को दिलाती है गुस्सा

11/02/2026
Ice

फेस पर निखार लाते हैं बर्फ के टुकडे, ऐसे करें इस्तेमाल

07/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version