• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘रामचरित मानस में सब बकवास’, स्वामी प्रसाद का विवादित बयान

Writer D by Writer D
22/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad) ने भी रामचरित मानस (Ramcharit Manas) को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्म कोई भी हो, हम उसका सम्मान करते हैं। लेकिन धर्म के नाम पर जाति विशेष, वर्ग विशेष को अपमानित करने का काम किया गया है, हम उस पर आपत्ति दर्ज कराते हैं।

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad) ने कहा कि कई करोड़ लोग रामचरित मानस को नहीं पढ़ते, सब बकवास है। यह तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा है। स्वामी प्रसाद मौर्य यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए रामचरित मानस से जो आपत्तिजनक अंश है, उसे बाहर करना चाहिए या इस पूरी पुस्तक को ही बैन कर देना चाहिए।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि तुलसीदास की रामचरितमानस में कुछ अंश ऐसे हैं, जिनपर हमें आपत्ति है। क्योंकि किसी भी धर्म में किसी को भी गाली देने का कोई अधिकार नहीं है। तुलसीदास की रामायण की चौपाई है। इसमें वह शुद्रों को अधम जाति का होने का सर्टिफिकेट दे रहे हैं।

ऐसे धर्म का सत्यानाश हो

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बोले कि ब्राह्मण भले ही लंपट,  दुराचारी, अनपढ़ और गंवार हो, लेकिन वह ब्राह्मण है तो उसे पूजनीय बताया गया है, लेकिन शूद्र कितना भी ज्ञानी, विद्वान या फिर ज्ञाता हो, उसका सम्मान मत करिए। क्या यही धर्म है? अगर यही धर्म है तो ऐसे धर्म को मैं नमस्कार करता हूं। ऐसे धर्म का सत्यानाश हो, जो हमारा सत्यानाश चाहता हो। उन्होंने कहा कि जब इनकी किसी बात पर टिप्पणी की जाती है, तो चंद मुट्ठीभर धर्म के ठेकेदार जिनकी इसी पर रोजी-रोटी चलती है वह कहते हैं कि हिंदू भावना आहत हो रही है।

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- सनातन धर्म को दफना रहे धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस देश का दुर्भाग्य है कि धर्म के ठेकेदार ही धर्म को नीलाम कर रहे हैं। तमाम समाज सुधारकों के प्रयास से देश आज तरक्की के रास्ते पर चल पड़ा है, लेकिन ऐसी दकियानूसी सोच वाले बाबा समाज में रूढ़िवादी परंपराओं, ढकोसला, अंधविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब सभी बीमारियों की दवा बाबा के पास है तो सरकार फालतू में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल चला रही है। सभी लोग जाकर बाबा के यहां दवा ले लें। उन्होंने कहा कि इसका यही मतलब है कि सारे पढ़े-लिखे डॉक्टर बेकार हो गए और अब बाबा दवा करेंगे।

नैनीताल की ‘नमकीन’ को मिले प्रमुख स्थानीय उत्पाद के रूप में पहचान

सपा नेता ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म का प्रचार नहीं कर रहे, बल्कि सनातन धर्म को दफना रहे हैं। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ढोंग-ढकोसला फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्हें प्रतिबंधित कर देना चाहिए। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए जो भारत के संविधान की भावनाओं को आहत करते हों।

2024 में बीजेपी की विदाई तय

उत्तर प्रदेश में बीजेपी कार्यसमिति को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज करोड़ों नौजवान बेरोजगारी की त्रासदी झेल रहे हैं, जिन सरकारी संस्थानों में नौजवानों को नौकरियां मिलनी थीं, उन संस्थाओं को सरकार बेचने का काम कर रही है। हाल ही में जितने भी चुनाव हुए हैं, बीजेपी को वहां मुंह की खानी पड़ी है। हर जगह इनका सूपड़ा साफ हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को चिंता सिर्फ 5 फ़ीसदी लोगों की है, जबकि 95 फ़ीसदी लोगों की कोई चिंता नहीं है। भले ही वह मर जाएं। साथ ही कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा की विदाई का चुनाव होगा।

Tags: bagheswar dhamLucknow Newsramcharit manasSwami Prasad Maurya
Previous Post

नैनीताल की ‘नमकीन’ को मिले प्रमुख स्थानीय उत्पाद के रूप में पहचान

Next Post

ताश के पत्तों की तरह ढह गई पांच मंज़िला इमारत, मलबे में दबकर 13 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
Building Collapse

ताश के पत्तों की तरह ढह गई पांच मंज़िला इमारत, मलबे में दबकर 13 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Horoscope

28 मार्च राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज का दिन

28/03/2022

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल कोरोना पॉजिटिव

16/03/2021
bhutan pm

भूटान के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version