Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

By-Election: आजम खान को स्वार में मिली मात, शफीक अहमद अंसारी की जीत

UP By-Election

UP By-Election

लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों के साथ ही रामपुर की स्वार (Swar By-Election) और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की मतगणना भी जारी है। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। उधर, छानबे सीट पर सपा ने कीर्ति कोल और अपना दल ने रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया है।

स्वार सीट (Swar By-Election) पर सपा को झटका

स्वार उपचुनाव (Swar By-Election) में सपा को बड़ा झटका लगा है। आजम खां के हाथ से स्वार सीट निकल गई है। यहां अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने ने 8,824 वोटों से जीत दर्ज की है।

आजम का एक और किला भाजपा गठबंधन के खाते में गया है। आजम के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सीट पर भाजपा गठबंधन का कब्जा हो गया है। 1996 के बाद बीजेपी गठबंधन को स्वार में सफलता मिली है। शफीक अहमद अंसारी प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित विधायक बने हैं।

छानबे में कांटे की टक्कर

बात करें छानबे के आकंड़ों की तो वहां भी बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां पर भी सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल पीछे हो गई हैं। अपना दल की प्रत्याशी रिंकी कोल ने बढ़त बना ली है।

Exit mobile version