Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत गंभीर, फिर वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता ताई तभी से ICU में हैं।

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने बताया कि लताजी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम 24*7 उनकी निगरानी कर रही है।

पांच दिन पहले मीडिया से बात करते हुए माहाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने बताया, “मैंने लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बात की। वह रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कोरोना और निमोनिया को मात दे दी है। वह पहले वेंटिलेटर पर थीं, लेकिन आज उनका वेंटिलेटर भी हटा दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा है। लता जी ने अपनी आंखें खोली हैं और डॉक्टर्स से बात भी कर रही हैं। कोरोना के कारण वह थोड़ी कमजोर हो गई हैं, लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है।”

Exit mobile version