Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत स्थिर, कोरोना के साथ हुआ निमोनिया

Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar

मुंबई। लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर को शनिवार रात को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता मंगेशकर डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

लता दीदी के जल्दी सेहतमंद और वायरस फ्री होने की दुआ फैंस लगातार कर रहे हैं। लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने सिंगर का हेल्थ अपटेड देते हुए बताया कि उनकी हालत स्थिर है। वो रिकवर कर रही हैं।

भतीजी रचना शाह ने कहा- दीदी की हेल्थ स्टेबल है। वो अलर्ट हैं। भगवान बेहद दयालु है। लता दीदी फाइटर और विनर हैं। सालों से हम उन्हें ऐसे ही जानते हैं। देशभर के सभी फैंस का मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो उनके लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। हम देख सकते हैं जब सब दुआ करते हैं तो कुछ भी गलत नहीं हो सकता। डॉक्टर्स शानदार काम कर रहे हैं। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रतीत समधनी ने बयान भी जारी किया है। लता दीदी के इलाज के लिए बेस्ट डॉक्टर्स को बुलाया गया। वे ही उनका इलाज कर रहे हैं।

लता मंगेशकर रिकवर कर रही हैं। लेकिन फिलहाल उनके परिवार को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी गई है। बुधवार को लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उनकी हेल्थ रिपोर्ट शेयर की। डॉक्टर प्रतीत समधनी ने कहा कि लता मंगेशकर फिलहाल आईसीयू में ही रहेंगी। अगले 10-12 दिनों के लिए ऑब्जर्वेशन में रहेंगी। सिंगर को कोरोना के साथ साथ निमोनिया भी हुआ है।

देश में कोरोना की तेज हुई रफ्तार, 24 घंटों में एक लाख 94 हजार से ज्यादा नए मरीज

जबसे लता मंगेशकर को कोरोना होने की जानकारी सामने आई है, उनके लिए दुआओं के साथ उठे हुए हैं। फैंस समेत सेलेब्स लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। लता मंगेशकर साल 2019 में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में एडमिट हुई थीं।

लता मंगेशकर देश की सबसे लोकप्रिय सिंगर में से हैं। संगीत और मनोरंजन जगत में लता मंगेशकर के योगदान को चाहकर भी नहीं भुलाया जा सकता। 78 साल के करियर में लता मंगेशकर ने 25 हजार गाने गाए हैं।

Exit mobile version