Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वरा ने पहना उल्टा ब्लेजर, ट्रोल्स बोले- ए पकिया जल्दी आ, इसकी मुंडी उल्टी हो गई

swara bhaskar

swara bhaskar

स्वरा भास्कर के सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में रहते हैं। वह अपनी लाइफ से जुड़ी चीजें अक्सर पोस्ट करती हैं। इस बार उनकी लेटेस्ट तस्वीरें चर्चा में हैं। उन्होंने अपना फोटोशूट शेयर किया है। इसमें स्वरा उल्टा ब्लेजर पहने दिख रही हैं। उनके इस एक्सपेरिमेंट की लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। कुछ लोगों ने उनकी तुलना रणवीर सिंह से भी की है।

स्वरा ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, लोग कहते हैं, जब आप पावरफुल होते हैं तो आप जो चाहें कर सकते हैं… हमने फिर भी कर ही लिया! जैसे ब्लेजर को ड्रेस में बदलना। स्वरा की तस्वीरों पर एक यूजर का कॉमेंट है, एक पकिया जल्दी आ, इसकी मुंडी अलटी-पलटी हो गई है।

एक और कॉमेंट है कुछ तो गड़बड़ है दया, डिजाइनर सटकेला है, बदलो उसे। एक कॉमेंट है, लगता है इस पर रणवीर सिंह का नशा चढ़ गया है, कोट तो सीधा कर लेती। कुछ लोगों ने स्वरा के लुक की तारीफ भी की है। एक ने लिखा है, आज बड़े सोणे लग रे हो आप।

बिग बी की उंगली में हुआ फ्रैक्चर फिर भी शूट किया ‘KBC’ का स्पेशल एपिसोड

स्वरा अवॉर्ड सेरिमनी के लिए पुणे में हैं। इसी के लिए उन्होंने अपना लुक शेयर किया था। स्वरा ब्लैक ओवरसाइज्ड ब्लेजर और शॉर्ट्स पहने हैं। ब्लैक बूट्स उनके लुक को कम्प्लीट कर रहे हैं। फेमिना अवॉर्ड्स के लिए स्वरा का ये लुक फैशन लवर्स और लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले लोगों को पसंद आ रहा है।

Exit mobile version