Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जल शक्ति मंत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए विधान परिषद के नेता सदन

swatantra dev

swatantra dev

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) को शुक्रवार को यूपी विधानमंडल में विधान परिषद में बीजेपी (BJP Legislative Council ) के नेता मनोनीत किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP ) उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के दौरान बेहद सक्रिय रहे स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev)  के पास संगठन के साथ सरकार के काम संभालने का काफी अनुभव है। पार्टी सदन में भी उनका लाभ लेने के प्रयास में है।

बीजेपी (BJP) के नीचे स्तर के कार्यकर्ता में भी जोश भरने का काम करने वाले स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev)  ने विधानसभा चुनाव में पराजय झेलने वाले सभी प्रत्याशियों को पत्र भेजकर उनको पिछली बात भूलने की सलाह देकर आगे कदम बढ़ाने की राह भी सुझाई थी।

आजम खान का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- जड़ में अपनों ने डाला जहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के बेहद विश्वास पात्र स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) विधान परिषद (Legislative Council) में नेता सदन बने हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) विधान परिषद (Legislative Council) में भाजपा विधायक दल के नेता हैं।

दोनों ही सदन में भाजपा के पास बहुमत है और भाजपा 23 मई से शुरू होने वाले यूपी विधान मंडल (UP Legislature) के बजट सत्र में विपक्ष पर हर स्तर पर हावी रहने के प्रयास में रहेगी।

Exit mobile version