Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वतंत्र देव ने लखनऊ में सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को राजधानी लखनऊ के निराला नगर, पटेल पार्क में अखण्ड भारत के शिल्पी ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर आज जीपीओ स्थित सरदार पटेल पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरदार पटेल जी सिर्फ इतिहास में ही नहीं, बल्कि हम सभी देशवासियों के हृदय में भी हैं। उन्होंने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सपना सरदार पटेल ने देखा और उस सपने को साकार करते हुए 565 से अधिक रियासतों का भारत में विलय किया। देश को एकता व अखण्डता के सूत्र में पिरोने का श्रेय महानायक सरदार पटेल जी को ही जाता है। इसके लिए पूरा राष्ट्र सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा।

रोजा इफ्तार की पार्टियां करने वाले अब मन्दिर में टेक रहे माथा : केशव मौर्य

श्री सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के विशाल व्यक्तित्व से पूरा विश्व वाकिफ है। उसी व्यक्तित्व को विश्व के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्चू ऑफ युनिटी के रूप में निर्माण कराकर अपनी निष्ठा और कृतज्ञता प्रदर्शित की है।

Exit mobile version