Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Swayamvar Mika Di Vohti: ये बनेगी मीका की क्वीन, ऐसे जीता सिंगर का दिल

Mika Singh

Mika Singh

मुंबई। Swayamvar Mika Di Vohti का सफर फिनाले एपिसोड के काफी करीब आ चुका है। इस रियलिटी शो के जरिए मीका सिंह (Mika Singh) अपने सपनों की राजकुमारी ढूंढ रहे हैं। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि मीका सिंह किसे अपने दिल की रानी बनाएंगे। शो का फिनाले एपिसोड आने में अभी वक्त है लेकिन खबरों की मानें तो मीका सिंह फाइनल कर चुके हैं कि वह किसे अपनी क्वीन बनाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक इतनी सारी लड़कियों में से एक ने मीका के दिल पर अपना नाम लिख दिया है।

मीका सिंह के दिल में अपनी जगह बना चुकी इस पंजाबी कुड़ी का नाम है नीत महल। शो में मीका सिंह हर बार नीत से इंप्रेस नजर आए हैं। चंडीगढ़ की नीत क्योंकि खुद पंजाबन हैं इसलिए इस बात को अच्छी तरह समझती हैं कि एक पंजाबी मुंडे को क्या-क्या अच्छा लगता है। नीत के पास कमाल की कुकिंक स्किल्स हैं और वह इसके जरिए मीका सिंह को इंप्रेस कर पाने में कामयाब रही हैं।

ऐसे जीता मीका (Mika) का दिल

कहते हैं कि एक मर्द के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। नीत ने शायद इसी फॉर्मूला को आगे बढ़ने का रास्ता बना लिया है और अपने स्वीट नेचर और कमाल की कुकिंग के दम पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं। आपको बता दें कि नीत प्रोफेशनली कोई कुक नहीं हैं लेकिन फिर भी वह कमाल का खाना बनाती हैं। एक एपिसोड में मीका ने खुद उनकी बनाई खीर की जमकर तारीफ की थी।

मीका (Mika) की रूमर्ड गर्लफ्रेंड की एंट्री

नीत की और खूबियों के बारे में बात करें तो उनकी मीका के साथ कैमिस्ट्री कमाल की लगती है। दोनों एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर चुके हैं और पहले से एक दूसरे को जानते हैं। एक तरफ जहां नीत लगातार मीका के करीब आ रही हैं वहीं हाल ही में मीका सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रहीं आकांक्षा पुरी को वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शो में लाया गया है। अब देखना होगा कि फिनाले एपिसोड तक मीका सिंह क्या मन बनाते हैं।

Exit mobile version