• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शपथ ग्रहण समारोह: वेशभूषा रही आकर्षण का केन्द्र

Writer D by Writer D
23/03/2022
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह (Swearing-in ceremony) में सतपाल महाराज और रेखा आर्य खास आकर्षण का केंद्र रहीं। सतपाल महाराज ने जहां राजपूताना पगड़ी पहनकर शपथ ली, वहीं रेखा आर्य ने उत्तराखंड का पारंपरिक परिधान लाल रंग का पिछोड़ा और नथ पहनकर शपथ ली।

पीएम मोदी की मौजूदगी में पुष्कर धामी के साथ 8 मंत्रियों ने ली शपथ

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह (Swearing-in ceremony) में बुधवार को पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस दौरान एक खास नजारा भी देखने को मिला। मंत्री पद की शपथ लेने पहुंचे सतपाल महाराज राजपूताना पगड़ी पहनकर आए थे, जबकि रेखा आर्य परंपरागत परिधान में पहुंची थीं।

‘पुष्कर राज’ में धामी के साथ 8 मंत्रियों ने ली शपथ, पारंपरिक वेश-भूषा में दिखीं रेखा आर्या

रेखा आर्य ने लाल रंग का पिछौड़ा पहना था। इसे पहाड़ में हर मांगलिक आयोजन पर पहनते हैं। मांग टीका रेखा आर्य के ठेठ पहाड़ी कल्चर को दर्शा रहा था। रेखा आर्य ने मोटी सी नथुली भी पहनी थी। अब यदा-कदा ही दिखाई देने वाला गुलोबंद भी उन्होंने पहन रखा था। उन्होंने गले में हंसुली भी पहन रखी थी।

देवभूमि में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में यहां के स्थानीय परिधान लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे हैं। पर्वतीय अंचलों में रंगीला पिछौड़ा इस हद तक रचा-बसा है कि किसी भी मांगलिक अवसर पर घर की महिलाएं इसे अनिवार्य रूप से पहन कर रस्म पूरी करती हैं।

Tags: dhami 2.0National newsoath ceremonypushkar dhamiRekha AryaUttarakhand News
Previous Post

पीएम मोदी की मौजूदगी में पुष्कर धामी के साथ 8 मंत्रियों ने ली शपथ

Next Post

शपथ लेते ही खो गया धामी 2.0 कैबिनेट मंत्री का फोन

Writer D

Writer D

Related Posts

Khadi Mahotsav
Main Slider

खादी महोत्सव का शुभारम्भ , 21 से 30 नवम्बर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी प्रदर्शनी

20/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करें पूर्ण: एके शर्मा

20/11/2025
Draupadi Murmu
राजनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 समारोह में हुईं शामिल

20/11/2025
Kalash Yatra
Main Slider

कलश यात्रा के साथ ध्वजारोहण समारोह का शंखनाद

20/11/2025
Solar Energy
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सौर क्रांति, गांव-गांव पहुंची रोशनी, बदल गई ऊर्जा की तस्वीर

20/11/2025
Next Post

शपथ लेते ही खो गया धामी 2.0 कैबिनेट मंत्री का फोन

यह भी पढ़ें

priest harishchandra mishra dies

कामतानाथ मंदिर के पुजारी हरिश्चन्द्र मिश्र का कोरोना से निधन,धर्म नगरी में दौड़ी शोक की लहर

26/04/2021
Umar Ansari

मुख्तार अंसारी के बेटे को बड़ा झटका, इस मामले में SC ने सुनवाई से किया इनकार

19/05/2023
Skin Tanning

गर्मियों में हो रही है स्किन टैनिंग, घर में मौजूद ये चीजें चुटकियों में करेंगी टैन रिमूव

10/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version