Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बंगाल में शपथ की तारीख तय, मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार

Swearing-in of new government in Bengal on May 9

Swearing-in of new government in Bengal on May 9

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (Bengal) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं और शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने जानकारी दी है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण आगामी नौ मई को किया जायेगा। हालांकि मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

मंगलवार सुबह मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्टाचार्य ने बताया कि नौ मई का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि उस दिन कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती भी है। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध रही है। राजाराम मोहन राय, सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद और रवीन्द्रनाथ जैसी महान हस्तियों की यह भूमि है। राज्य की इसी गरिमा और पहचान को फिर से स्थापित करने की दिशा में नई सरकार काम करेगी।

सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता में आयोजित होगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहेंगे।

अमित शाह बने केंद्रीय पर्यवेक्षक

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पश्चिम बंगाल में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को केन्द्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। बंगाल में भाजपा ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Exit mobile version