Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खाने का जायका बढ़ा देगा आम का मीठा आचार, बच्चों-बड़ों की जुबान को लुभाता है इसका स्वाद

Sweet Mango Pickle

Sweet Mango Pickle

भारतीय भोजन में अचार का महत्वपूर्ण स्थान है। अचार चाहे जिस चीज का हो खाने का स्वाद बढ़ा देता है। आज हम बात कर रहे हैं आम के मीठे अचार (Sweet Mango Pickle)  की। यह बच्चों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय है। हालांकि बड़ों की जुबान को भी इसका स्वाद लुभाता है। गर्मी में कच्चे आम (कैरी) का अचार डाला जाता है। अगर इसे सही तरीके से डाला जाए तो ये सालभर तक चल जाता है। इसे घर पर बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए कैरी के साथ ही गुड़ या चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा अचार के मसाले भी इसमें डाले जाते हैं। आप हमारी बताई विधि का पालन करे जो आपके लिए बेहद मददगार साबित होगी। इसे लंच, डिनर या फिर ब्रेकफास्ट, स्नैक्स रेसिपी के साथ सर्व किया जा सकता है।

आम का मीठ आचार (Sweet Mango Pickle) बनाने की सामग्री

कच्चा आम (कैरी) – 1 किलो
गुड़/चीनी – 1/2 किलो (स्वादानुसार)
मेथी दाना भुना पिसा – 1 टी स्पून
कलौंजी – 1/4 टी स्पून (वैकल्पिक)
भुनी सौंफ पिसी हुई – 1 टी स्पून
हल्दी – 2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

आम का मीठ आचार (Sweet Mango Pickle) बनाने की  विधि

– सबसे पहले सख्त कच्चे आम लें और उन्हें छिलनी की मदद से छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
– अब इन्हें धोकर 1-2 घंटे के लिए धूप में फैलाकर रखें और सुखा लें।
– अब एक कड़ाही को गैस पर गरम करने के लिए रख दें और उसमें कच्चे आम के टुकड़े डाल दें।
– इसमें थोड़ी-थोड़ी करते हुए चीनी मिक्स करें और चम्मच से चलाते रहें।
– सारी चीनी डालने के बाद भुनीं सौंफ, मेथी दाना, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
– इसके बाद कड़ाही में कलौंजी और स्वादानुसार नमक भी मिक्स करें। पकाने के दौरान चीनी पानी छोड़ने लगेगी।
– इस दौरान अचार को धीमी आंच पर ही पकने दें। जब कच्चे आम की कलियां गल जाएं और अचार गाढ़ा नजर आने लगे तो गैस बंद कर दें।
– तैयार है आम का मीठा अचार (Sweet Mango Pickle) । अब इसे ठंडा होने दें और फिर चीनी की बरनी या कांच के एयरटाइट जार में डालकर स्टोर करें।

Exit mobile version