Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तबरेज राणा को मिली सीजेएम कोर्ट से जमानत, खुद पर फायरिंग करवाने का है आरोप

tabrez rana

tabrez rana

मशहूर शायर मुनव्वर राना को बुधवार को रायबरेली पुलिस ने लखनऊ के लालकुआं से गिरफ्तार किया था। तबरेज पर खुद पर फायरिंग करवाने का आरोप है। ऐसे में अब जानकारी आ रही है कि तबरेज को आज गुरुवार को जमानत मिल गयी है। जानकारी के मुताबिक सीजेएम कोर्ट ने तबरेज को जमानत दी है। बताया जा रहा है कि तबरेज की आज करीब 8 बजे तक रिहाई हो सकती है।

रायबरेली सीजेएम कोर्ट ने आज तबरेज राना को जमानत दे दी। जानकारी के मुताबिक तबरेज को 20 हजार के दो जमानत पर जमानत मिली है। रायबरेली पुलिस ने खुद पर फायरिंग कर चाचा को फंसाने के आरोप में कल बुधवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया था।

इससे पहले मुनव्वर राना ने कहा, ‘रायबरेली पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है. उसे तो यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।’ उन्होंने कहा, ‘पुलिस की जिद थी। मेरे बेटे पर 211, 120बी धारा लगा दी। रोके रहे कि एकाध दफा और लगा दें। आतंकवादी की धारा लगा दें। तो कुछ लगा दें। आतंकवादी की दफा तो वो मुनव्वर राना पर लगाते हैं।’

क्या है पूरा मामला?

28 जून को रायबरेली शहर कोतवाली इलाके में शाम 5:30 बजे तबरेज पर फायरिंग हुई थी। इस घटना में शामिल 2 शूटरों समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी हलीम, सुल्तान, सत्येंद्र तिवारी और शुभम सरकार ने पुलिस को बताया था कि खुद तबरेज ने अपने ऊपर हमला करवाया था। पुलिस का दावा है कि वो ऐसा करके गोलीबारी का आरोप अपने परिवार के लोगों पर लगाना चाहता था।

Exit mobile version