Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छत से नीचे गिरकर दर्जी की मौत, गेट की नुकीले किलों में फंसा शव

Dead Bodies

Dead Bodies

उत्तर प्रदेश की वाराणसी के सिगरा थाना के महमूरगंज स्थित पंचशील नगर कॉलोनी में दर्जी की छत से नीचे मकान के गेट पर गिरने से मौत हो गई। घंटे भर तक गेट पर ही औंधे मुंह दर्जी का शव पड़ा रहा।

सुबह में आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। सिगरा पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल की छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चजौली के बलुआ थाना क्षेत्र के समुदपुर निवासी गंगा सागर विश्वकर्मा(60) वाराणसी के महमूरगंज स्थित पंचशील नगर कॉलोनी निवासी शिवकुमार अग्रवाल के मकान में रहकर अंडरगारमेंट्स की सिलाई और प्रेस का काम करता था। सुबह पड़ोसियों ने देखा कि मुख्य गेट की छड़ पर बुजुर्ग का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था।

गेट की छड़ पर गिरने से पास में काफी खून फैला रहा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी समय गंगा सागर छत से नीचे गेट पर गिर गया।

काबुल में बम धमाका, तालिबान लड़ाके सहित पांच घायल

एसीपी चेतगंज अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी छानबीन की। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया। मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version