Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मास्क पहने कुछ इस अंदाज में नजर आए तैमूर अली खान

तैमूर अली खान

तैमूर अली खान

नई दिल्ली। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर की पॉप्युलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब हाल ही में तैमूर की कुछ फोटोज सामने आई हैं जिसमें वह मास्क पहने नजर आ रहे हैं। तैमूर ने ब्लू टी शर्ट और जीन्स के साथ ब्लू कलर का मास्क पहना हुआ है।

दोस्ती के कारण फिल्म इंडस्ट्री में टिके हुए हैं विद्युत जामवाल

तैमूर की इस फोटो को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही उन्हें ये देखकर अच्छा लगा कि तैमूर ने अच्छे से अपने चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ है। तैमूर के साथ इस वक्त उनकी नैनी साथ थीं।

दरअसल, एक शो के दौरान करीना ने कहा था, ‘मैं काफी प्राउड होकर कह सकती हूं कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है। मैं यह इसलिए नहीं कह रही क्योंकि वह मेरे बेटा है बल्कि इसलिए कह रही हूं क्योंकि वह काफी गुड लुकिंग है। मैं मानती हूं कि उसके पठान जींस हैं, लेकिन मैंने भी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी घी खाया था’।

करीना को अम्मा कहते हैं तैमूर

सारा ने एक बार बताया था कि तैमूर उन्हें गोल बुलाते हैं। सारा ने कहा था, ‘तैमूर जब भी मुझे देखता है तो वह मुझे गोल कहता है। मुझे नहीं पता वह गोल क्यों बोलता है क्योंकि अब तो मैं बिल्कुल भी गोल(मोटी) नहीं हूं।’

अंकिता लोखंडे : सुशांत सिंह राजपूत ने सहा था बहुत अपमान, नहीं कर पाए सहन

सारा ने यह भी बताया था कि तैमूर, करीना को अम्मा, सैफ को अब्बा और इब्राहिम को भाई कहता है।

वहीं एक इंटरव्यू में सारा ने सैफ और तैमूर की बॉन्डिंग को लेकर कहा था, ‘अच्छा लगता है जब पापा तैमूर के साथ एंजॉय करते हैं। तैमूर के साथ वह फादरहुड अच्छे से एंजॉय करते हैं। तैमूर उनकी लाइफ में खुशियां लेकर आया है।’

Exit mobile version