Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नन्हे मेहमान संग खेलते नजर आए तैमूर और करीना कपूर खान

KAREENA KAPOOR

करीना कपूर

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरा बेबी एक्स्पेक्ट कर रही हैं। अगले साल की शुरुआत में इनके घर नया नन्हा मेहमान आने वाला है। तैमूर भी अपने भाई या बहन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर तैमूर की नन्हे मेहमान संग खेलते हुए की फोटो सामने आई। तैमूर की गोद में बेबी गर्ल नजर आ रही हैं। वहीं, तैमूर बड़ी-सी स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं।

बड़ी खुशखबरी : रूसी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची भारत, जल्द शुरू होगा…

बता दें कि हाल ही में करीना कपूर खान ने अपनी पर्सनल असिस्टेंट और दोस्त पोनम दमानिया को घर पर इन्वाइट किया। छोटा-सा दिवाली सेलिब्रेशन किया। नैना सिंह ने ये फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, “बेबो हमें बुलाने के लिए शुक्रिया, सिया ने अपना पहला फ्रेंड बनाया। आप दोनों को प्यार।” इसके साथ ही नैना सिंह ने पूनम दमानिया को भी टैग किया है।

बाकी की फोटोज में करीना कपूर खान ब्लू ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बार मुंबई में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में करीना के कई लुक्स उनके अपने चैट शो की शूटिंग के दौरान देखने को मिले।

Exit mobile version