Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तैमूर ने गाया बर्थडे सॉन्ग तो पिता सैफ अली खान बोले- आराम से गाओ

Taimur Saif Kareena Kapoor

तैमूर बर्थडे सॉन्ग वीडियो

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के सिलसिले में धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में हैं। इनके साथ बेटा तैमूर अली खान और पत्नी करीना कपूर खान भी पहुंचे हैं। सोमवार को इन तीनों का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें तैमूर, दोस्त के लिए तेज आवाज में बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आए।

ट्विंकल खन्ना ने शेयर की ट्रक के पीछे लगे फिल्म ‘मेला’ के पोस्टर की फोटो

वीडियो में देख सकते हैं कि करीना कपूर खान, सैफ अली खान दोस्त के साथ खड़े हैं। वहीं, तैमूर चेयर पर बैठे हुए हैं। दोस्त केक कट कर रहे हैं। तैमूर बर्थडे सॉन्ग तेज आवाज में गाते हैं, बीच में पिता सैफ अली खान उन्हें टोकते हुए बोलते हैं कि आराम से गाओ। ऐसे में तैमूर तुरंत अपनी आवाज धीमी कर लेते हैं और अच्छे से बर्थडे सॉन्ग गाते हैं।

परिवार का यह क्यूट वीडियो फैन्स के बीच वायरल हो रहा है। लोग तैमूर की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं कि सैफ कितनी अच्छी तरह बेटे तैमूर को आराम से गाने के लिए कह रहे हैं।

Exit mobile version