Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पापा सैफ अली खान संग सैर पर निकले तैमूर

saif ali khan with taimur तैमूर के साथ सैफ अली खान

तैमूर के साथ सैफ अली खान

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वह जल्द ही दूसरे बेबी को जन्म देंगी। इस समय करीना कपूर प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। इनके बेटे तैमूर तीन साल के हैं और इंटरनेस सेंसेशन बन चुके हैं। कई बार करीना कपूर खान को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मुंबई में स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में सैफ अली खान बेटे तैमूर संग सैर के लिए घर के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान तैमूर ने स्पाइडरमैन टी शर्ट पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद क्यूट नजर आ रहे थे।

वहीं, करीना कपूर खान अपने टॉक शो के लिए ऑरेंज ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। कुछ समय पहले ही करीना ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें सैफ अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रहे थे। तैमूर और इब्राहिम संग सैफ की फोटो शेयर करते हुए करीना ने तीनों को फेवरेट ब्वॉज बताया था।

Exit mobile version