Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ताइवान अब चीन को देगा मुंहतोड़ जवाब, युद्ध की तैयारी शुरू

ताइवान अब चीन को देगा मुंहतोड़ जवाब

ताइवान अब चीन को देगा मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। ताइवान और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के साथ चल रहे तनातनी के बीच ताइवान ने सैन्य युद्धाभ्यास किया और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। ताइवान की थल, जल और वायु सेना ने लाइव फायर एक्सरसाइज कर अपने सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया।

हम कमजोर नहीं, चीनी घुसपैठ का देंगे मुंहतोड़ जवाब

वहीं ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग वेन ने कहा कि हम चीन को यह बताना चाहते हैं कि हम कमजोर नहीं हैं और अपनी जमीन पर चीन के घुसपैठ को रोकने में सक्षम हैं। अगर चीन की तरफ से किसी तरह की गैर-वाजिब हरकत किया जाता है तो उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

आठ हजार सैनिकों ने मिलिट्री ड्रिल में लिया भाग

ताइवान की मिलिट्री ड्रिल में तकरीबन आठ हजार सैनिकों ने भाग लिया। मध्य ताइवान के तटीय इलाके ताईचुंग में हुए इस युद्धाभ्यास में लड़ाकू विमानों एफ-16 और स्वदेशी फाइटर जेट चिंग-कुओ ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस सैन्य अभ्यास में टैंक्स भी गरजे। इस युद्धाभ्यास को हान-कुआंग नाम दिया गया था।

सेना का सालाना युद्धाभ्यास हान-कुआंग

बता दें कि हान-कुआंग ताइवान की सेना का सालाना युद्धाभ्यास है। इसमें ताइवान की तीनों सेनाएं अपनी ताकत और अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करते हैं। चीन की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण के बीच इस साल कई बार ताइवान के ऊपर फाइटर जेट्स उड़ाए गए, जिसके चलते ताइवान ने अपने सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया। ताइवान चीन को बताना चाहता है कि वह चीन को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

जैविक खेती से उगाया धनिये का सबसे बड़ा पौधा, गिनीज वर्ल्ड में किया नाम दर्ज

ताइवान चीन के आगे झुकने वाले नहीं 

ताइवान की नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में तटों के पास मिसाइल और मशीन गन से युद्ध अभ्यास किया। इस दौरान नेवी के कई लड़ाकू युद्धपोत समुद्र में शक्ति प्रदर्शन करते दिखाई दिए। बता दें कि राष्ट्रपति साई इंग वेन ने सत्ता में आने के बाद साफ कर दिया है कि वे चीन के आगे झुकने वाले नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने दस साल के इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा बजट भी पेश किया।

चीन के सैन्य ताकत से कभी नहीं डरा ताइवान

बता दें कि चीन की तरफ से हमेशा दावा करता आया है कि ताइवान के कुछ द्वीप उसकी टेरीटरी में आते हैं। जबकि ताइवान इन द्वीप पर अपना हक जताता आया है। बता दें कि ताइवाने के सेना के पास ज्यादातर अमेरिकी हथियार हैं और ताइवान के सैनिकों को अमेरिकी सेना ही ट्रेनिंग बी देती हैं। चीन के पास भले ही ज्यादा हथियार और सैनिक हैं, लेकिन ताइवान कभी भी उनकी सैन्य ताकत से डरा नहीं है।

चीनी विमानों को खदेड़ा

बता दें कि इस साल चीन ने ताइवान क्षेत्र में कई बार अपने विमान भेजें,  लेकिन ताइवान के विमानों ने चीनी प्लेनों को खदेड़ दिया। चीन ने ताइवान को भड़काने के लिए फाइटर जेट भेजे थे, जिसके बाद ताइवान को अपने लड़ाकू विमानों को इनके पीछे भेजना पड़ा।

Exit mobile version