24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
No Result
View All Result

दिल के लिए जरूर करें ये काम

Writer D by Writer D
06/08/2022
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
sleep

sleep

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्या आप पर्याप्त नींद (Sleep) नहीं लेते हैं? तो फिर आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सावधान होने की खास जरूरत है। यह सुनने में हैरतअंगेज लग सकता है, लेकिन नींद का दिल (Heart) की बीमारियों से रिश्ता हो सकता है।

जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, उन्हें दिल की बीमारियों का अधिक खतरा होता है। ये बीमारियां रक्तवाहिनियों अर्थात कार्डियोवेस्कुलर और धमनियों अर्थात कोरोनरी से संबंधित हो सकती हैं। अगर आप इन जोखिमों को कम करना चाहते हैं, तो आपको पर्याप्त समय तक गहरी नींद जरूर लेनी चाहिए। शोधकर्ताओं के अनुसार, बहुत कम सोने से हमारे स्वास्थ्य और जैविक प्रक्रियाओं पर असर पड़ता है। इससे ग्लूकोज के पाचन में गड़बड़ी आ सकती है, रक्तचाप असामान्य हो सकता है और सूजन की समस्या हो सकती है।

नींद की कमी से उच्च रक्तचाप हो सकता है, तंत्रिका तंत्र की गतिविधि असामान्य हो सकती है और हृदय गति बढ़ सकती है। हालांकि ज्यादा सोने से भी ये समस्याएं हो सकती हैं। जब हम सोते हैं, तब हमारा रक्तचाप कम हो जाता है। लेकिन पर्याप्त नींद नहीं लेने पर रक्तचाप बढ़ने की संभावना रहती है।

ज्यादा कामकाज के बोझ से दिल पर दबाव पड़ता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह है। ऐसी स्थितियां अकसर दिल की बीमारी की ओर ले जाती हैं। अगर नींद सामान्य हो तो रक्तचाप का स्तर भी सामान्य रहेगा। नींद से वंचित व्यक्तियों में तनाव से जुड़े कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर ऊंचा हो जाता है जो शरीर को खतरे में डालता है, क्योंकि यह वजन और इंसुलिन के स्तर को बढ़ाता है।

एक व्यक्ति को एक दिन में कितना सोना चाहिए? इस सवाल का जवाब हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है। लेकिन आमतौर पर हममें से ज्यादातर लोगों को प्रतिदिन सात से आठ घंटे सोने की जरूरत होती है। जो लोग एक दिन में पांच घंटे से भी कम समय तक सोते हैं, उन्हें धमनी से जुड़ी दिल की बीमारियों का जोखिम सामान्य लोगों के मुकाबले 40 फीसदी अधिक होता है।

दरअसल नींद की कमी कोरोनरी धमनियों को प्रभावित करती है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। अपर्याप्त नींद चिड़चिड़ापन, अधीरता, एकाग्रता में बाधा और आक्रामकता की ओर ले जाती है तथा पूरे दिन थकान का एहसास कराती है।

वैकल्पिक चिकित्सा में अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नींद को महत्वपूर्ण बताया गया है। वैज्ञानिक सबूत बताते हैं कि नींद की कमी किस प्रकार बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है।

नींद को बेहतर बनाने के उपाय

  • अपने वजन को संतुलित बनाए रखें।
  • नियमित व्यायाम करें।
  • रात को एक गिलास गर्म दूध पिएं (मलाई रहित)
  • रात में मसालेदार और तैलीय भोजन करने से पूरी तरह बचें।
  • रात में कॉफी और चाय लेने से बचें।
  • कैल्शियम सप्लीमेंट लें।
  • अनुकूल वातावरण में सोएं और मन को शांत करने वाली दिनचर्या अपनाएं। जैसे- पढ़ना, कैमोमाइल चाय पीना, स्नान करना या मधुर संगीत सुनना।
Tags: sleep and healthy heartsound sleep needed for better sleeptips to make sleep betterअच्छी नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स"दिल को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना लें अच्छी नींद
Previous Post

खराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है इस फल का सेवन

Next Post

बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिलाएं करें इसका सेवन

Writer D

Writer D

Related Posts

vitamin E
फैशन/शैली

बालों के खूबसूरती के लिए करें इसका इस्तेमाल

13/08/2022
Coffee scrub
फैशन/शैली

स्किन को भी फ्रेश रखती है कॉफी

13/08/2022
ब्राइडल लहंगा
फैशन/शैली

पुराने लहंगे का ऐसे रखे ख्याल, बनी रहेगी चमक

13/08/2022
Kalsarp dosh
धर्म

कालसर्प दोष से बचने के लिए करें ये उपाय

13/08/2022
फैशन/शैली

अपने घर को दे नया लुक, सजावट देखकर लोग कहेंगे वाह

13/08/2022
Next Post
breastfeeding

बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिलाएं करें इसका सेवन

यह भी पढ़ें

बच्चे की सेहत

अगर आप भी हाल ही में नए पैरेंट्स बने हैं तो जान लें बच्चे के सेहत का टिप्स

07/01/2020
hanging

मायके से पत्नी के न आने पर पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

05/03/2022
akhilesh yadav

नए कृषि बिल की वापसी, भाजपा के अहंकार की हार है : अखिलेश यादव

19/11/2021
Facebook Twitter Youtube
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

rape

नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म, मामला दर्ज

14/08/2022
arrested

पाकिस्तान का झंडा फहराने का आरोपी गिरफ्तार

14/08/2022
murder

किसान की धारदार हथियार से हत्या

14/08/2022
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version