• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि) ने ली शपथ

Writer D by Writer D
15/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार सुबह राजभवन में आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बुधवार सुबह 10.54 बजे राजभवन में राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया गया। राजभवन पहुंचने पर मुख्य सचिव एसएस संधू और डीजीपी अशोक कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। शपथ से पहले मुख्य सचिव एसएस संधू ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़कर सुनाया। गुरमीत सिंह ने हिन्दी में शपथ ली। सेना के जवानों ने भी उन्हें सलामी दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह रावत,काबीना मंत्री हरक सिंह रावत, गणेश जोशी, धन सिंह रावत अन्य मंत्री व विधायकों के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, आरएसएस के प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में नए राज्यपाल के परिजन और रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नये राज्यपाल के बारे में जानें

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सेना में उच्च पदों पर रहे हैं। करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद वे फरवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए। सेना में करीब 40 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने चार राष्ट्रपति पुरस्कार और दो चीफ आफ आर्मी स्टाफ कमंडेशन अवार्ड भी प्राप्त किए। डिप्टी चीफ आफ आर्मी स्टाफ रहे। एडजुटेंट जनरल और 15 कार्प्स के कमांडर,चीन मामलों से जुड़े मिलिट्री आपरेशन के निदेशक भी रहे हैं।

सीएम योगी ने फिरोजाबाद में 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजने के दिए निर्देश

नेशनल डिफेंस कालेज और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ से स्नातक और चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से दो एमफिल डिग्री ली है। चेन्नई विश्वविद्यालय से ”स्मार्ट पावर फॉर नेशनल सिक्योरिटी डायनेमिक्स” विषय पर पीएचडी कर रहे हैं। उनकी सैनिक स्कूल कपूरथला, पंजाब से स्कूलिंग हुई है।

अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों में अहम भूमिका

चीन सहित अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। महत्वपूर्ण सैन्य कूटनीतिक और सीमा या वास्तविक नियंत्रण रेखा की विषयों पर वार्तालाप के लिए सात बार से ज्यादा चीन का दौरा कर चुके हैं। इसी सिलसिले में वे दो बार पाकिस्तान का भी दौरा कर चुके हैं। वे ईरान में संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) के प्रेक्षक भी रह चुके हैं। ईरान-ईराक सीमा पर उनका काम शानदार रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) कार्यवाक जैसे एनजीओ में अहम रोल निभाते रहे हैं। यह संगठन ऐसे विशिष्ट लोगों से संबंधित है जो अपनी आय का 10 फीसदी समाज सेवा में देते हैं।

अबतक के राज्यपाल

सुरजीत सिंह बरनाला- (9 नवंबर 2000-07 जनवरी2003)

सुदर्शन अग्रवाल- (8 जनवरी 2003-28 अक्तूबर 2007)

बनवारी लाल जोशी- (29अक्तूबर 2007-05 अगस्त 2009)

मार्गरेट अल्वा- (6 अगस्त 2009-14 मई 2012)

अज़ीज़ कुरैशी- (15 मई 2012- 08 जनवरी 2015)

कृष्ण कांत पॉल- (8 जनवरी 2015-25 अगस्त2018)

बेबी रानी मौर्य- (26 अगस्त 2018- 08 सितम्बर 2021)

Tags: lt. general gurmeet singh(r)National newsUttrakhand News
Previous Post

सीएम योगी ने फिरोजाबाद में 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजने के दिए निर्देश

Next Post

अनिल कपूर को याद आया अपना बचपन, शेयर की ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
Next Post

अनिल कपूर को याद आया अपना बचपन, शेयर की ये बात

यह भी पढ़ें

स्वामी नंद ब्रह्मचारी

डॉक्टर भगवान का रूप माना जाता है, तो साधु-संत भगवान के मेसेंजर होते हैं : ब्रह्मचारी

01/11/2020
KGBV

KGBV की छात्राओं को सुरक्षित करियर चुनने में मदद करेगी योगी सरकार

08/07/2023
जिंदा जलाया

घर में घुसकर दबंग ने नाबालिग को जिंदा जलाया, पीड़िता की हालत गंभीर

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version