Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: स्वतंत्र देव

Swatantradev

Swatantradev

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ऑडियो ब्रिज के माध्यम से पश्चिम उत्तर प्रदेश के सांगठनिक मंडल अध्यक्षों के साथ बात कर उन्हें चुनाव में जुटने और भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष सभी बूथों और शक्तिकेन्द्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद कर पार्टी की योजना के अनुरूप उन्हें जनसंपर्क अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर संपर्क अभियान में जाने वाले कार्यकर्ता मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को बताएं और लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का जनसंपर्क तेज करने एवं चुनाव की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के लिए सभी को जुट जाना है।

पार्टी का बूथों पर लाभार्थियों के साथ जनसंपर्क का कार्य चल रहा है। इस कार्य को तेज करते हुए चुनाव अभियान को गति देना है। सभी व्यक्ति और सामाजिक वर्गों से संपर्क के कार्य को और आगे बढ़ाना है। सामाजिक संपर्क के कार्य में सभी टोलियों को निकालना है।

“मैं मोदी को मार सकता हूं, गाली भी दे सकता हूं”, कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से बढ़ा विवाद

सिंह ने कहा कि मंडल पर सोशल मीडिया टीमों को सक्रिय कर भाजपा सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं का प्रचार करें। लाभार्थी परिवारों के लोगों के फीडबैक भी साझा करें। अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की योजनाएं पहुंचाएं। हर कार्यकर्ता को किसी न किसी काम में अवश्य लगाएं। सभी को जोड़कर पूरी ताकत से पार्टी के उम्मीदवार को जिताने लिए काम करें। कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम सब एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

Exit mobile version