Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टाइफॉयड के बुखार में करें इन 5 चीजों का सेवन होता है फायदेमंद

Typhoid treatment

Typhoid treatment

साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया के संक्रमण की वजह से टाइफॅायड का बुखार होता है। इस बीमारी की वजह से खून की कमी होने लगती है और लिवर भी ठीक से काम नहीं करता है। टाइफॅायड बुखार की वजह से इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। टाइफॅायड के मरीजों को खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे टाइफॅायड के मरीजों को डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन टाइफॅायड के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

टाइफॅायड के मरीजों को अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। टाइफॅायड के मरीजों को रोजाना कम से 8 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। इस बीमारी में नारियल पानी का सेवन भी फायदेमंद होता है।

टाइफॅायड के मरीजों को डाइट में कार्बोहाइडेट युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि आपने उन चीजों का ही सेवन करना है जो आसानी से पच जाती हैं। इस बीमारी में उबले हुए आलू और उबले हुए चावल का सेवन फायदेमंद होता है।

टाइफॅायड बुखार में मुनक्का का सेवन काफी फायदेमंद होता है। टाइफॅायड के मरीजों को मुनक्का में सेंधा नमक लगाकर या फिर तवे पर भूनकर खाना चाहिए। तेज बुखार में आप 4 से 5 मुनक्का भूनकर खा सकते हैं।

टाइफॅायड के मरीजों को डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। इस बीमारी में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

Exit mobile version