लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज की समस्या ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने की वजह से होती है। स्वस्थ रहने के लिए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों की वजह से डायबिटीज की समस्या आम हो गई है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को उन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए, जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। आज हम आपको बताएंगे डायबिटीज के मरीजों को किन चीजों का सेवन करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। अगली स्लाइड्स में जानिए डायबिटीज के मरीजों को किन चीजों का सेवन करना चाहिए…
कद्दू और उसके बीज
डायबिटीज के मरीजों को कद्दू और उसके बीजों का सेवन करना चाहिए। कद्दू और उसके बीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। कद्दू में काफी मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण रखने में सहायक होते हैं।
नट्स
डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में नट्स को शामिल करना चाहिए। नट्स- (काजू, बादाम) का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सीमित मात्रा में नट्स का सेवन करना चाहिए।
ब्रोकली
ब्रोकली डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होती है। ब्रोकली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। ब्रोकली का सेवन डायबिटीज की समस्या में बहुत लाभदायक रहता है।
भिंडी
डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में भिंडी को शामिल करना चाहिए। भिंडी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। भिंडी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण रखने में सहायक होते हैं।
दाल और बीन्स
दाल और बीन्स स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। दाल और बीन्स का सेवन करने से पाचन तंत्र भी सही काम करता है। डायबिटीज के मरीजों को डाइट में दाल और बीन्स को जरूर शामिल करना चाहिए।
अलसी के बीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए अलसी के बीज काफी फायदेमंद होते हैं। अलसी के बीज में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में सहायक होते हैं। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए रोजाना अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए।
ओट्स
ओट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ओट्स में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना ओट्स का सेवन करना चाहिए।
चिया सीड्स
रोजाना चिया सीड्स का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज के मरीजों को डाइट में चिया सीड्स को शामिल करना चाहिए।