Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सर्दियों में त्वचा का ख्याल रखता है ये

jaggery

jaggery

आयुर्वेद का मानना है की गुड़ (Jaggery) में मौजूद तत्व शरीर के एसिड को खत्म करते हैं। इसके विपरीत चीनी के सेवन से एसिड कीमात्रा बढ़ जाती है जिससे हमारे शरीर में रोग पैदा होते हैं। वैद्य की सलाह के अनुसार निरोगी काया और दीर्घायु के लिएभोजन के बाद नियमित रूप से 20 ग्राम गुड़ का सेवन करना चाहिए। प्राकृतिक मिठाई के तौर पर पहचाना जाने वालागुड़, स्वाद के साथ ही सेहत का भी खजाना है, अगर आप अब तक अनजान हैं इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों से, तो आज हम आपको बताने जा रहें है, गुड (Jaggery) खाने से होने वाले फायदों के बारे में।

# त्वचा कि सुन्दरता : महिलाओं को त्वचा का ख्याल सबसे ज्यादा होता है और अगर आप रोजाना गुड़ का सेवन करते हैं,तो यह आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर कर देता है और आपकी त्वचा साफ और स्वस्थ रहती है।

# पेट कि समस्या में : गुड़ पेट की समस्याओं से निपटने के एक बेहद आसान और फायदेमंद उपाय है। यह पेट में गैस बननाऔर पाचन क्रिया से जुड़ी अन्य समस्याओं को हल करने में बेहद लाभदायक है। खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन पाचन मेंसहयोग करता है।

# जोड़ों के दर्द में : सर्दियां आते ही लोगों को जोड़ो के दर्द की शिकायत होने लगती है। गुड़ आपको इस दर्द से राहत दिलाताहै। आप गुड़ को अदरक के साथ खा सकते हैं या चाहे तो एक ग्लास दूध के साथ भी आप इसे ले सकते हैं। ये हड्डियों कोमजबूत बनाता है।

शारीरक कमजोरी में : गुड़ हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। शारीरिक कमजोरी में गुड़ के साथ दूध का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है। गुड़ के साथ दूध का उपयोग दुर्बल शरीर को मजबूत बनाता है। यह शारीरिक कमजोरी को दूर करके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है।

# सर्दी होने पर : सर्दी के दिनों में या सर्दी होने पर गुड़ का प्रयोग आपके लिए अमृत के समान होगा। इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करेगा। इसके लिए दूध या चाय में गुड़ का प्रयोग किया जा सकता है, और आप इसका काढ़ा भी बनाकर ले सकते हैं।

# लिवर के लिए : ये हमारे खून से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है और शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर बनाता है। इससे हमारा लिवर स्वास्थ बना रहता है।

# आयरन का स्त्रोत : गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। एनिमिया से ग्रस्त लोगों के लिए ये बहुत फायदेमंद रहता है।

Exit mobile version