Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टोलो न्यूज परिसर में घुसा तालिबान, सैनिकों से छीने सरकारी हथियार

अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन तालिबान सोमवार को टोलो न्यूज परिसर में घुस गया और सरकार की ओर जारी हथियार जब्त कर लिया।

टोलो न्यूज की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि तालिबान ने काबुल में टोलो न्यूज परिसर में दाखिल हो गया है। उन्होंने सुरक्षा कर्मचारियों के हथियारों की जांच की। सरकार की ओर से जारी किए गए हथियार एकत्रित किए। साथ ही परिसर को सुरक्षित रखने के लिए सहमत हो गए हैं।

उज्बेकिस्तान में क्रैश हुआ अफगानिस्तान का सेना का विमान

इससे पहले तालिबान ने पूर्ण रूप से काबुल हवाई अड्डे को अपने नियंत्रण में ले लिया है। यह घटना राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ कर भागने के बाद तालिबान द्वारा अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर नियंत्रण करने के कुछ घंटों बाद हुई है। तालिबान लड़ाकों ने रविवार को राजधानी काबुल को घेर लिया था और देश पर कब्जा कर लिया था।

Exit mobile version