• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस देश पर तालिबानी लड़ाकों ने किया हमला, कैप्टन समेत 11 सैनिकों की मौत

Writer D by Writer D
14/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर
0
talibani attacker

talibani attacker

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान में 85 फीसदी इलाके पर कब्जा हासिल कर चुके तालिबान ने अब पाकिस्तान में आतंकी हमला किया है। अंग्रेजी अखबार डॉन की खबर के मुताबिक, तालिबानी लड़ाकों ने मंगलवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी सेना के 11 सैनिकों की हत्या कर दी। तालिबान ने 4 पाकिस्तानी सैनिकों को अगवा भी कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (केपीके) में पाकिस्तानी सेना की थल-स्कॉउट्स के जवान पैट्रोलिंग कर रहे थे। उसी दौरान तहरीक-ए-तालिबान-पाकिस्तान (टीटीपी) के लड़ाकों ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के बलूच रेजीमेंट के एक कैप्टन, अब्दुल बासित सहित 11 सैनिक मारे गए।

इस जानलेवा हमले के बाद गश्ती-दल के बाकी 4 सैनिकों ने तालिबान के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर सैनिकों को तालिबानी लड़ाके अगवा करके अपने साथ ले गए हैं। देर शाम तक अगवा हुए पाकिस्तानी सैनिकों का कोई अता पता नहीं चला है।

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

दरअसल, पाकिस्तान की थल-स्कॉउट की जिस पैट्रोलिंग-पार्टी पर हमला हुआ है, उसने तालिबान के कुछ लड़ाकों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से एक लड़ाके को गोली मार दी गई थी। इससे गुस्साएं तालिबान ने बदला लिया और थल स्कॉउट्स के 11 सैनिकों की हत्या कर दी।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को पहले नार्थ-वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस यानी एनडब्लूएफपी के नाम से जाना जाता था। ये प्रांत अफगानिस्तान की डूरंड लाइन से सटा इलाका है। अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान से लौटने और तालिबान के बढ़ते वर्चस्व से केपीके प्रांत में शरणार्थियों का तांता लग गया है। इसके अलावा यहां सक्रिय कबीले, कट्टरपंथी और आतंकी संगठन (टीटीपी, हक्कानी नेटवर्क) एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में पाकिस्तान को ‘गुड तालिबान’ और ‘बैड तालिबान’ में फर्क करने में मुश्किल आ रही है।

Tags: # world newsinternational NewsPakistan Newstaliban newstalibani attacker
Previous Post

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

Next Post

अरनिया सेक्टर पर फिर दिखा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद गायब

Writer D

Writer D

Related Posts

Mohanlal
Main Slider

इस दिग्गज एक्टर को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, भारत सरकार का ऐलान

20/09/2025
CM Dhami offered prayers at the temple of Maa Dhari Devi
Main Slider

आपदा से जूझ रहे प्रदेश के लिए मां धारी देवी से आशीर्वाद लेने पहुंचे सीएम धामी, भावुक हुए श्रद्धालु

20/09/2025
Sex Racket
Main Slider

रामनगरी हुई शर्मसार! गेस्ट हाउस में देह व्यापार, 11 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार

20/09/2025
Daroga
उत्तर प्रदेश

दरोगा की दबंगई! दुर्गा पंडाल के समिति अध्यक्ष को जड़े थप्पड़, दी गालियां

20/09/2025
PM Modi
Main Slider

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है तो वो है…, भावनगर में बोले पीएम मोदी

20/09/2025
Next Post
BSF

अरनिया सेक्टर पर फिर दिखा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद गायब

यह भी पढ़ें

Lemon

दिवाली पर घर को चमकाने में मदद करेगी ये छोटी सी चीज

20/10/2024
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज का भाव

02/06/2021
boat overturned

मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की नाव डूबी, छह लोग लापता

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version