Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तालिबान ने मासूम को गोली मारकर सुलाया मौत की नींद

taliban

taliban

तालिबान ने अफगानिस्तान में नई सरकार का गठन करने के बाद अपनि असली रंगत दिखने लगा है। अपने मिजाज के अनुसार राह चलते किसी की भी हत्या कर रहा है।

ऐसा ही एक खबर तखार प्रांत से आ रही है जहां तालिबानियों ने एक मासूम बच्चे का बेरहमी से कत्ल कर दिया है। पंजशीर के एक आब्जर्वर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उसने बताया कि तालिबानियों को शक था कि बच्चे का पिता तालिबान प्रतिरोधी मोर्चे से जुड़ा हुआ था। शक होने पर उन्होंने मासूम से बच्चे को गोली मार दी।

राहुल गांधी की मौजूदगी में कन्हैया-जिग्नेश कांग्रेस में हुए शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानी लड़ाके शक के बिनाह पर ही लोगों को गोली मार दे रहे हैं। वे सड़क चलते लोगों को रोक कर उनसे प्रतिरोधी मोर्चे या पिछली सरकार से जुड़े होने के बारे में पूछ रहे हैं। लोगों के मोबाइल छीन रहे हैं। कॉल डिटेल्स व फोटो चेक कर रहे हैं। अगर उन्हें शक भी होता है कि सामने वाला व्यक्ति उनके खिलाफ गतिविधियों में लिप्त है तो उसे सीधे गोली मार दी जा रही है।

काबुल की सत्ता हथियाने के बाद तालिबान ने कहा था कि उनकी लड़ाई खत्म हुई। अब अफगानिस्तान में शांति बहाल होगी। उनकी तरफ से बयान दिया गया था कि उन्होंने सभी को माफ कर दिया है। वे किसी से बदला नहीं लेंगे।

इसके इतर, तालिबान उन सभी लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर मार रहा है, जो पिछली सरकार या फिर अमेरिकी सेना के समर्थक रहे थे। पंजशीर में भी प्रतिरोधी मोर्चे से जुड़े लोंगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है।

Exit mobile version