Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तालिबान ने नागरिकों को दी सांझा माफी, कर्मचारियों से काम पर लौटने का किया आग्रह

taliban

taliban

तालिबान ने सरकारी कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया है। यह कदम देश में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उठाया गया है।

सामान्य माफी की घोषणा करते हुए तालिबान ने सभी से अपने सामान्य जीवन को विश्वास के साथ फिर से शुरू करने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने महिलाओं से सरकार में शामिल होने की बात कही है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने ट्वीट कर कहा है कि काबुल में स्थिति पूरा तरह से नियंत्रण में है। देश में कानून व्यवस्था लौट आई है। उन्होंने दोहराया कि लोगों की जान और संपत्ति सुरक्षित है। तालिबान ने अपने सदस्यों को आदेश दिया है कि बिना अनुमति के किसी के घर में प्रवेश नहीं करें। किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया जाए।

अफगान की महिला मेयर का चैलेंज, बोली- मैं इंतजार कर रही हूं, तालिबानी आएं और मुझे मार डाले

इससे पहले सोमवार को अफगान स्वास्थ्य मंत्रालय और काबुल नगरपालिका को फिर से खोला गया। सार्वजनिक स्वास्थ्य के कार्यवाहक मंत्री वाहिद माजरूह तालिबान के स्वास्थ्य प्रतिनिधियों के साथ सामने आए और स्वास्थ्य कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया। इनमें महिला कर्मचारियों से वापस आने का आग्रह भी किया गया। कुछ छोटी दुकानें भी खुलीं लेकिन व्यापार केन्द्र मंगलवार सुबह तक बंद रहे।

उल्लेखनीय है कि काबुल हवाई अड्डे को भी तालिबान अपने नियंत्रण में ले चुका है। सोमवार को हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने और भगदड़ मचने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई थी।

Exit mobile version