Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CJP और केंद्र के बीच वार्ता बेअसर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा

Talks between CJP and Centre fail

Talks between CJP and Centre fail

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के जारी आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और छात्र संगठन के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर की वार्ता संपन्न हुई। संविधान क्लब में करीब 10 मिनट तक चली इस बैठक में CJP की ओर से सौरव दास और आशुतोष रांका शामिल हुए, जबकि सरकार का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने किया।

बैठक के दौरान छात्र संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक विवाद में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये के मुआवजे और प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने जैसी अपनी प्रमुख मांगों को प्रमुखता से दोहराया।

वार्ता के बाद CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि सरकार ने मुआवजे और पुलिस कार्रवाई न करने की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है।

वहीं प्रवक्ता आशुतोष रांका के अनुसार, सरकार ने इन मांगों पर अंतिम जवाब देने के लिए शनिवार दोपहर तक का समय मांगा है। दूसरी ओर, CJP ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Exit mobile version