Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तमिल निर्देशक केवी आनंद का दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Tamil director KV Anand

Tamil director KV Anand

तमिल इंडस्ट्री में छाई एक और दुखद लहर। मशहूर निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का शुक्रवार यानी 30 अप्रैल को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि चेन्नई में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। वो 54 साल के थे। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर सिनेमैटोग्राफर पीसी श्रीराम के साथ गोपुरा वसालिले, मीरा, देवर मगन, अमरान और थिरुदा थिरुदा जैसी फिल्मों में असिस्टेंट के रूप में काम किया।

सिलेंडर में ब्लास्ट होने से घर में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने बचाई तीन की जान

श्रीराम ने 1994 में मलयालम फिल्म Thenmavin Kombath के लिए केवी आनंद के नाम की सिफारिश की, जिसके लिए आनंद ने एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता।  सिनेमैटोग्राफर के रूप में काम करने के बाद उन्होंने साल 2005 में डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा।

2008 में उन्होंने अयान बनाई जो कि एक्शन एंटरटेनर फिल्म है और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसमें सुर्या और तमन्ना लीड भूमिका में थे। उन्होंने मत्रराण, अनेगन, कवन और कप्पन जैसी फिल्मों में काम किया। उनके निधन के बाद सभी ने सोशल मीडिया के जरिये अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। उनके फैंस भी बेहद दुखी हैं।

 

 

Exit mobile version