नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ मालदीव में अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस वेकेशन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब तारा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है जो जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में तारा बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है।
रोहनप्रीत सिंह ने कुर्ता पजामा गाने पर किया धमाकेदार डांस
तारा ने अपनी इस फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में वह व्हाइट बिकिनी पहने समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। उनका हॉट और ग्लैमरस अंदाज फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। यूजर्स तारा की इस फोटो पर हार्ट और फायर इमोटिकॉन शेयर कर रहे हैं।
मालूम हो कि तारा और आदर छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गए हुए थे लेकिन दोनों ने साथ में एक भी तस्वीर शेयर नहीं की थी। तारा और आदर ने इस साल अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। आदर ने बीते 5 अगस्त को अपना बर्थडे मनाया था। तारा ने उन्हें जन्मदिन की बधाई थी जिस पर रिप्लाई करते हुए आदर ने लिखा था, ‘आई लव यू।’
बताते चलें कि आदर जैन कपूर फैमिली से हैं। वह तारा को पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। दोनों बच्चन परिवार की दिवाली में पार्टी में शामिल हुए थे। यही से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थीं। इतना ही नहीं तारा, आदर के भाई अरमान जैन की शादी में भी शरीक हुई थीं।