Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तारा सुतारिया इन लहंगों में दिख रही थीं बला की खूबसूरत

लाइफस्टाइल डेस्क। पता नहीं आप तारा सुतारिया के फैंस है भी या नहीं लेकिन उनके इन लहंगों में खूबसूरती देख जरूर फैन बन जाएंगे। तारा सुतारिया बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो फैशन के मामले में हमेशा आगे रहना चाहती हैं। फिर वो चाहे कोई अवॉर्ड शो या फिर बॉलीवुड की कोई पार्टी। हर बार मिस सुतारिया फैशन लवर की तारीफ बटोरने में कामयाब हो जाती हैं। ऐसा ही हुआ जब-जब उन्होंने देसी लुक के लिए लहंगा पहना। उनके इस लुक को देख फैंस का नजरें हटाना मुश्किल हो गया।

वैसे तो तारा सुतारिया रैंप पर अक्सर ही शो स्टॉपर की भूमिका नें नजर आ चुकी हैं। लेकिन पिछले दिनों जब वो पुनीत बालन के शो के लिए शो स्टॉपर बनीं तो फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे थे। तारा ने पाउडर यलो शेड का लहंगा चुना था। जिस पर मल्टीकलर के फ्लोरल मोटिफ्स बने थे। वहीं लहंगे का फैब्रिक क्रश्ड एंड प्लीटेड लुक लिए था। जिस पर कमर पर लगी रेशम के थ्रेड की मल्टीकलर लटकन इसे बेहद खास बना रही थी।

आदर जैन से लिंकअप की खबरों के बीच भाई अरमान जैन की मेहंदी सेरेमनी में तारा सुतारिया का लुक किसी नई दुल्हन से कम नहीं था। डिजाइनर तमन्ना कपूर के डिजाइन किए इस लहंगे का कलर ही काफी ट्रेंडी था। ब्राइट पिंक कलर के साथ इसकी ए लाइन डिजाइन और डीप स्केवर नेकलाइन इसे ग्लैमरस लुक दे रही थी। वहीं इस लहंगे को मिरर और रेशमी थ्रेड के जरिए तैयार किया गया था। जो कि इसे यूनिक टच दे रहा था।

वहीं आदर जैन के भाई अरमार जैन की वेडिंग में तारा ने पाउडर पिंक कलर का लहंगा चुना था। हर बार तारा के लहंगे में अलग डिजाइन और एंब्रायडरी नजर आई। हैवी वर्क और प्लीटेड डिजाइन की वजह से लहंगा काफी हैवी दिख रहा था। वहीं बारीक वर्क के लिए जरदोजी, गोटा वर्क और कट दाना का इस्तेमाल इसे खास बनाने के लिए किया गया था। वहीं तारा ने चोकर नेकपीस के साथ इसे किसी राजकुमारी सा लुक दिया था।

तारा सुतारिया केवल हैवी वर्क वाले लहंगे में ही नहीं बल्कि इस खास फ्लोरल प्रिंट के लहंगे में भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। पिचिका के इस हैंड पेंटेड यलो एंड पिंक शेड के लहंगे को चुना था। जो कि लाइट वेट होने के साथ ही काफी ट्रेंडी था।

Exit mobile version