Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Tata Sierra लॉन्च: एडवांस फीचर्स के साथ Creta-Seltos को चुनौती

Tata Sierra Launch: एडवांस फीचर्स के साथ नए अवतार में लॉन्च हुई सिएरा, Creta-Seltos को देगी टक्कर!

Tata Motors की आइकॉनिक एसयूवी Sierra 2025 को नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इस एसयूवी को 6 कलर और 3 इंजन ऑप्शन्स के साथ उतारा गया है. लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने इस एसयूवी की मजबूती के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि एक Tata Sierra को दूसरी सिएरा से आमने-सामने टकरा कर देखा गया और नतीजों में पता चला कि पैसेंजर सही सलामत रहा और टक्कर के बाद सभी दरवाजे खोले जा सके. फ्यूल सिस्टम बिना किसी लीक के सील रहा और सीटबेल्ट ने यात्रियों को ठीक से सुरक्षित किया.

Tata Sierra Safety Features

Tata Sierra में Level-2 ADAS पैकेज के तौर पर 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग और सीटबेल्ट एंकर प्री-टेंशनर स्टैंडर्ड आते हैं. इसमें बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX टेथर और सभी पैसेंजर के लिए 3 पॉइंट ELR सीटबेल्ट भी है. टाटा मोटर्स का दावा है कि बॉडी स्ट्रक्चर को फ्रंटल और साइड इम्पैक्ट में एक जैसा क्रैश परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है.

इंजन डिटेल्स

नई सिएरा को 1.5 लीटर क्रायोजेट डीजल, 1.5 लीटर TGDi हाइपरियन और नेचुरली एस्पिरेटेड 1.5 लीटर रेवोट्रॉन तीन इंजन ऑप्शन्स में ग्राहकों के लिए उतारा गया है.

टाटा सिएरा की इस नई एसयूवी की कीमत 11 लाख 49 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है, ध्यान दें कि ये इंटरोडक्टरी कीमत है. इसका मतलब कि लिमिटेड समय के लिए इस गाड़ी को इस कीमत में बेचा जाएगा और कभी भी इसकी कीमत में बदलाव हो सकता है. बुकिंग की बात करें तो इस एसयूवी की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी और 15 जनवरी से गाड़ी की डिलीवरी शुरू हो जाएगी. इस एसयूवी को Bengal Rouge, Andaman Adventure, Mintal Grey, Coorg Clouds, Pristine White और Munnar Mist कुल 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन्स में उतारा गया है.

इस एसयूवी को Bengal Rouge, Andaman Adventure, Mintal Grey, Coorg Clouds, Pristine White और Munnar Mist कुल 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन्स में उतारा गया है.

Tata Sierra Rivals

इस प्राइस रेंज में टाटा मोटर्स की इस नई एसयूवी की टक्कर Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Victoris जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर दे सकती है.

Exit mobile version