• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शोरूम पहुंचने लगी धांसू SUV, इस दिन से शुरू होगी टेस्ट ड्राइव

Desk by Desk
18/12/2025
in Tech/Gadgets
0
इस दिन से शुरू होगी Tata Sierra की टेस्ट ड्राइव, शोरूम पहुंचने लगी धांसू SUV
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टाटा की नई SUV सिएरा (Sierra) की बुकिंग शुरू हो चुकी है. खास बात ये है कि पहले ही दिन टाटा सिएरा की बुकिंग 70 हजार यूनिट से ज्यादा हो गई है. अब टाटा सिएरा दिल्ली के डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो गई है और शहर के कई शोरूम में इसके डिस्प्ले मॉडल दिखाई देने लगे हैं. ग्राहक इस मिडसाइज़ SUV को पास से देख सकते हैं, लेकिन टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि इसकी टेस्ट ड्राइव जनवरी 2026 से शुरू होगी, जब देशभर में सभी डीलरशिप पर पहुंचेगी.

सिएरा को ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. टाटा की SUV लाइनअप में इसे हैरियर से नीचे रखा गया है और यह मिडसाइज़ SUV सेगमेंट में उतरी है, जहां Hyundai Creta, Kia Seltos, Volkswagen Taigun और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी गाड़ियां मौजूद हैं. सिएरा की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी.

Tata Sierra: पावरट्रेन विकल्प

लॉन्च के समय सिएरा सिर्फ पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है. इसमें तीन 1.5 लीटर इंजन मिलते हैं Kryojet डीज़ल, Hyperion TGDi टर्बो-पेट्रोल और Revotron नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल. सभी वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है. टाटा मोटर्स ने यह भी पुष्टि की है कि इसी प्लेटफॉर्म पर बनी पूरी तरह इलेक्ट्रिक Sierra को बाद में पेश किया जाएगा.

प्लेटफॉर्म, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी

2025 Sierra को Tata के नए ARGOS प्लेटफॉर्म (All-Terrain Ready, Omni-Energy, Geometry Scalable) पर तैयार किया गया है, जो ICE और EV दोनों को सपोर्ट करता है. यह भारत की पहली ICE गाड़ी है, जिसमें Tata का TiDAL 2.0 ईथरनेट-बेस्ड इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर दिया गया है. यह सिस्टम 1 Gbps तक की डेटा स्पीड, 5G कनेक्टिविटी, ओवर-द-एयर अपडेट, सेंट्रलाइज्ड कंप्यूटिंग और एंड-टू-एंड साइबर सिक्योरिटी के साथ हाइब्रिड क्लाउड स्टोरेज सपोर्ट करता है. सिएरा में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है. दो प्रोटोटाइप पर क्रैश टेस्ट किए गए ताकि असली हालात की नकल की जा सके. इसमें 6 एयरबैग और सीटबेल्ट प्री-टेंशनर स्टैंडर्ड हैं, जबकि टॉप वेरिएंट में लेवल-2 ADAS के 22 तक फीचर्स मिलते हैं.

Tags: Tata Sierra
Previous Post

2.8K डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Pad Go 2 टैबलेट, सिर्फ इतनी है कीमत

Next Post

ये आदतें रिश्ते में लाती हैं खटास, ऐसे करें सुधार

Desk

Desk

Related Posts

Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Next Post

ये आदतें रिश्ते में लाती हैं खटास, ऐसे करें सुधार

यह भी पढ़ें

Vanilla Cake

आज बनाएं स्पेशल केक, खिल उठेगा बच्चों का मन

22/07/2025
SBI

बुजुर्ग दंपती का बैग काटकर बैंक के अंदर से उड़ाए 80 हजार रुपए

05/10/2021
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी को बड़ी राहत, कोर्ट पहुंचते ही परिवार के खिलाफ नोटिस वापस

28/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version