• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘ताउते’ का असर, मुंबई में तेज हवाओं से उखड़े पेड़, भारी बारिश की चेतावनी जारी

Writer D by Writer D
17/05/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Cyclone Midhili

Cyclone Midhili

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवाती तूफान ताउते (Tauktae Cyclone) का असर दिखाई दे रहा है। मुंबई में आज (सोमवार) सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। तेज रफ्तार हवाओं ने शहर के कई इलाकों में मजबूत पेड़ों को उखाड़ कर फेंक दिया है। वहीं, शहर के कई इलाकों में बारिश का पानी भरा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों में मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग में तेज हवाओं के साथ बारिश के बीच सड़कों पर जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तूफान के खतरे और मौसम बिगड़ने के मद्देनजर राज्य के समुद्र तटीय इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। लोगों को तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मुंबई में अगले कुछ घंटे 120 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान तौकते मुंबई से होता हुआ गुजरात की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा है। मुंबई के प्रतिष्ठित बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर चक्रवात के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, कोविड-19 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। चक्रवाती तूफान के अलर्ट के बीच BMC ने मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। तूफान के खतरे के बीच मुंबई में 5 जगह अस्थायी शेल्टर होम बनाए गए हैं। पश्चिमी मुंबई में NDRF की 3 टीम और बाढ़ से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड की 6 टीमें भी तैनात की गई हैं।

तूफान की आहट के मद्देनजर मुंबई एयरपोर्ट  को 11 घंटे के लिए बंद किया गया। साथ ही सुबह के समय मुंबई की कुछ फ्लाइट्स को भी डायवर्ट किया गया। इसके अलावा मोनोरेल को बंद दिन भर के लिए कैंसिल किया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट की पूजन कर वैक्सीनेशन का किया शुभारम्भ

चक्रवाती तूफान Tauktae का असर मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई. उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद, रायसेन, शहडोल, मंदसौर, कटनी, गुना, रतलाम, मंडला, छतरपुर और खंडवा में बारिश से मौसम का मिजाज बदला है। भोपाल मौसम केंद्र ने उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सागर, शहडोल, होशंगाबाद, ग्वालियर और चंबल संभाग के अलावा सतना और रीवा जिलों में भी 18 मई तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 18 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 19 और 20 मई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून, उत्तरकाशी, चमौली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी है।

Tags: cyclone Tauktaecyclone tauktae mumbaicyclone tauktae trackingTauktae cyclonetauktae cyclone in hinditauktae cyclone trackerTauktae in mumbaitauktae name given byTauktae newsTauktae updates
Previous Post

सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, कोविड-19 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Next Post

कोरोना कर्फ्यू में किसी के आगे रोटी का संकट नहीं आने दिया जाएगा : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
PM Modi
कर्नाटक

बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

10/05/2026
Next Post
cm yogi

कोरोना कर्फ्यू में किसी के आगे रोटी का संकट नहीं आने दिया जाएगा : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव नहीं लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, बोले-कहां है कोरोना?

02/01/2021
Poisonous Liquor

जहरीली शराब पीने से चार की मौत, दो अरेस्ट

21/03/2024

महिला आरक्षी ने छात्राओं को सिखाएं आत्मरक्षा के गुण, बताया शिक्षित होने का महत्व

14/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version