Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मौलाना तौकीर रजा ने योगी की तरीफ में पढ़े कसीदे

tauqir raza

tauqir raza

बरेली। आम तौर पर भाजपा पर विवादित बयान देने वाले मौलाना तौकीर रजा (tauqir raza) के सुर बदले नजर आये। रविवार को इस्लामिया मैदान में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) बेहतर कार्य कर रहे हैं। उनसे मुझे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां पसंद नहीं है। रजा के योगी के पक्ष में आये इस बयान को प्रदेश की कानून व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।

पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ आईएमसी प्रमुख मौलाना तौक़ीर रजा खान (tauqir raza) ने इस्लामिया मैदान में सभा की है। सभा में मौलाना तौकीर ने योगी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हमें प्रदेश सरकार से कोई दिक्कत नहीं है। योगी राजधर्म का पालन कर रहे हैं, अयोध्या में नापाक इरादे से टोपी पहनकर आये गैर मुस्लिमों को उन्होंने पकड़वाया। इसलिए हम योगी को पसंद करते हैं। मोदी को योगी से प्रेरणा लेना चाहिए।

मौलाना ने अग्निपथ योजना पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब नाम अग्निपथ रखा तो आग तो लगनी ही थी। सरकार सबको बेवकूफ बना रही है। छात्रों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

भाजपा ने हमेशा आजमगढ़ को बदनाम किया : अखिलेश यादव

इस्लामिया मैदान में करीब 45 मिनट तक मौलाना ने अपनी तकरीर की और नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। मौलाना को जिला प्रशासन ने 1500 लोगों की परमीशन दी थी, लेकिन मैदान में 20 से 25 हजार तक लोग पहुंचे थे। इस लिहाज से यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएसी, आरएएफ के साथ भारी पुलिस बल तैनात की गई थी। छतों पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

प्रत्येक थाने में दो ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही थी। अफसर भी लगातार इस्लामिया मैदान की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। इस दौरान पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को नावेल्टी चौराहे पर पुलिस प्रशासन ने रोका। उनके पोस्टर बैनर जब्त करते हुए सभी को इस्लामिया मैदान जाने दिया।

Exit mobile version