Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का 18 सौ करोड़ का टैक्स माफ

Ram Mandir

Ram Mandir

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) को आयकर विभाग ने एक बड़ी राहत दी है। विभाग की ओर से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर आरोपित किया गया 18 सौ करोड़ का टैक्स माफ कर दिया गया है। विगत दिनों श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) की बैठक यह खुलासा हुआ है।

बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्रस्टियों को यह जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 (एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021) की अवधि में निधि समर्पण अभियान चलाया गया था। मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक चलाया गया था।

ट्रस्ट ने आयकर रिटर्न 2021 में दाखिल किया। आयकर विभाग द्वारा इसी अभियान के तहत जमा राशि पर टैक्स आरोपित किया था। विभागीय सूचना पर ट्रस्ट द्वारा बताया गया कि इतने विशाल अभियान का लेखा-जोखा को ऑनलाइन ट्रांसफर करना संभव नहीं है। ट्रस्ट ने विभाग की सभी जिज्ञासाओं का निराकरण किया जिसके बाद टीडीएस के रूप में काटी गई धनराशि को वापस करने का आदेश विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

आपसी संवादहीनता के कारण विकास कार्य बाधित हो रहे हैं : मुख्य सचिव

निधि समर्पण अभियान पूरे देश में चलाया गया था। जिसमें 5500 करोड़ से अधिक की धनराशि मंदिर निर्माण के लिए भक्तों की ओर से प्राप्त हुई थी। अभियान का समापन हुए कई महीने बीत गए हैं फिर भी देश के कई जिलों की अभी तक ऑडिट रिपोर्ट ट्रस्ट को प्राप्त नहीं हो सकी है।

Exit mobile version