Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हॉकी एशिया कप में टीम इंडिया की बड़ी जीत, इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा

hockey asia cup

hockey asia cup

नई दिल्ली। हॉकी एशिया कप-2022 (hockey asia cup) में भारत ने इंडोनेशिया (India Vs Indonesia) को 16-0 से हराकर ज़बरदस्त जीत हासिल की है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सुपर-4 में क्वालिफाई कर लिया है। खास बात ये है कि भारत की इस जीत के साथ पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है और वह वर्ल्डकप-2023 से बाहर हो गया है।

एशिया कप 2022 (hockey asia cup) के नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में बड़ी जीत की जरूरत थी। टीम इंडिया ने ऐसा ही किया और 16-0 के स्कोर से जीत दर्ज की। भारत ने इस मैच में शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पहले क्वार्टर में ही गोल दागा।

इसके बाद टीम इंडिया ने स्कोर की रफ्तार को बढ़ाया, पहले क्वार्टर में भारत का स्कोर 3-0 था, जो दूसरे क्वार्टर में 6-0 हुआ। तीसरे क्वार्टर में ये स्कोर 10-0 और अंत में स्कोर 16-0 तक गया। इसी के साथ टीम इंडिया की इंडोनेशिया पर दमदार जीत दर्ज हुई।

इस मैच का असर 2023 में होने वाले हॉकी वर्ल्डकप पर भी पड़ा है। क्योंकि यहां बड़े अंतर से मैच जीतने वाली टीम वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर जाती। अब भारत ने जीत दर्ज कर ली है, तो वह वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर गया है और पाकिस्तान बाहर हो गया है।

सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके इस दिग्गज बल्लेबाज ने लिया सन्यास

भारत के क्वालिफाई करने के अलावा जापान, कोरिया और मलेशिया भी वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर गई हैं। जबकि पाकिस्तान का पत्ता वर्ल्डकप से कट गया है। वहीं अगर इस एशिया कप की बात करें तो जापान और भारत नॉकआउट मैच के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

एशिया कप की टैली में जापान के 9 प्वाइंट हैं, जबकि भारत के 4 प्वाइंट हैं। भारत ने अभी तक इस एशिया कप में 19 गोल किए हैं, जबकि 6 गोल खाए हैं। ऐसे में उसका स्कोर +13 का है, जिसकी वजह से उसे आगे बढ़ने में मदद मिली है।

Exit mobile version